सुशांत सिंह राजपूत - रिया चक्रवर्ती को 13 जून की रात साथ देखने वाले पड़ोसी से CBI की पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती के एक पड़ोसी का दावा है कि उन्होंने 13 जून की रात, सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती को घर छोड़ते देखा था। ऐसा दावा है रिपब्लिक टीवी का। और अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीआई अब इस चश्मदीद से पूछताछ कर सकती है।
Recommended Video
गौरतलब है कि हमेशा से ही अफवाहों में ये बात काफी ज़्यादा वायरल रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले पार्टी की थी, ऑनलाइन गेम्स भी खेले थे। लेकिन उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने लगातार इस बात का खंडन किया था।

अब एक नए चश्मदीद के सामने आने से इस केस में क्या बदलता है ये देखना होगा। क्योंकि रिया चक्रवर्ती के मुताबिक, वो आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत से 8 जून को मिली थीं। 8 जून से 13 जून के बीच उनके साथ क्या हुआ इसकी जानकारी रिया को नहीं है।
जबकि अफवाहों में लगातार मौत से एक रात पहले, सुशांत के एक बड़े नेता की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने की बातें लगातार उड़ाई गई हैं। इन सारी बातों का सच सीबीआई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications