'दीवाना दिल' को लेकर दीक्षा नहीं अरमान टेंशन में..
इसलिए इस बात से अरमान थोड़ा नर्वस हैं, उनका कहना है कि वह दीक्षा के साथ काम करते समय बहुत घबराए हुए थे क्योंकि उन्हें सात फिल्मों का अनुभव है। आरिफ अली निर्देशित 'लेकर हम दीवाना दिल' चार जुलाई को रिलीज हो रही है।
23 वर्षीय अरमान ने फिल्म के प्रमोशन के वक्त मीडिया से कहा, "शुरुआत में, मैं दीक्षा के सात फिल्मों के अनुभव को लेकर बहुत दबाव में था। मैं घबराया हुआ था कि मैं कैसा कर रहा हूं?..इसलिए मैं बहुत घबराया हुआ था।"
दीक्षा, फेमिना मिस इंडिया 2009 की फाइनलिस्ट हैं। वह तमिल और तेलुगू फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, वहीं अरमान मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर का उनकी फिल्म 'माय नेम इज खान' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एवं शकुन बत्रा का उनकी फिल्म 'एक मैं और एक तू' में हाथ बंटा चुके हैं।
इससे पहले दीक्षा ने अरमान के बारे में कहा था कि उनके सह-अभिनेता अरमान जैन दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार राज कपूर के नाती हैं, इसके बावजूद वह बिल्कुल निश्चिंत महसूस करती हैं। दीक्षा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में तेलुगू फिल्म 'वेदम' से की और 'राजपपैत्तई' और वह 'वांटेड' सरीखी तमिल एवं तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दीक्षा ने कहा, "मुझे जरा भी दबाव महसूस नहीं होता क्योंकि ऐसा नहीं है कि मुझे अब पता चला हो कि वह कपूर हैं। मुझे अगर फिल्म में अच्छी भूमिका नहीं मिलेगी तो यकीनन मैं असुरक्षित महसूस करूंगी। आप जब फिल्म देखेंगे तो आप देखेंगे कि मेरे और अरमान के काम में समान बंटवारा है।"


Click it and Unblock the Notifications












