[बॉलीवुड समाचार] कब से फैन्स तमाशा के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं और आखिर वो दिन आ ही गया है जब तमाशा का ट्रेलर रिलीज़ होगा। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और इम्तियाज़ अली - ये कॉम्बिनेशन ही ऐसा है कि किसी को भी प्यार हो जाएगा।
और हम तो ऐसी ही उम्मीदें लगाकर बैठे हैं कि तमाशा इस साल की सबसे अनोखी फिल्म होने वाली है। वो समय याद कीजिए जब रॉकस्टार बनकर रणबीर सारे अवार्ड बटोर ले गए...यूं ही अचानक। या फिर जब ये जवानी है दीवानी ने सबसे तेज़ करोड़ों कमा कर सबको चौॆका दिया था।
जानिए ट्रेलर से पहले दर्शकों को ट्रेलर से क्या क्या उम्मीदें हैं -
केमिस्ट्री
रणबीर दीपिका की केमिस्ट्री दोबारा परदे पर देखने के लिए फैन्स से रूका नहीं जा रहा है और ट्रेलर ही सही....केमिस्ट्री का फील तो मिलेगा।
उलझा प्लॉट
फिल्म का प्लॉट यूं तो सबको पता है - कहानियां लेकिन इम्तियाज़ अली की खासियत ही तो है कहानियों में उलझाना....तो ट्रेलर सीधे सीधे समझ में नहीं आने वाला।
छोटे डायलॉग्स
इम्तिायाज़ अली की फिल्मों के सबसे बेहतरीन होते हैं छोटे पंच। और ट्रेलर में एक आधा पंच नहीं मिला तो फिर इम्तियाज़ अली ट्रेलर कैसा।
लव स्टोरी
अब रणबीर दीपिका हैं, इम्तियाज़ हैं तो लव स्टोरी कैसे नहीं आएगी। अब ये लव स्टोरी कितनी इंटेंस होगी ये ��%A
प्यार में कन्फ्यूजन
इम्तियाज़ अली का हर फैन जानता है कि उन्हें कन्फ्यूजन वाली लव स्टोरी काफी पसंद है तो ट्रेलर में भी ये कन्फ्यूजन दिखेगा ही।
वेद तारा
फिल्म में रणबीर और दीपिका के किरदारों के बारे में किसी को ज़्यादा नहीं पता। लेकिन वेद साहनी का आईडी कार्ड देखकर बस सब गेस ही कर रहे हैं।
लोकेशन
फिल्म को फ्रांस की बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है तो उनकी खूबसूरती फिल्म का अहम हिस्सा होगी।
डांस
रणबीर और दीपिका को साथ डांस करता देखने के लिए बद्तमीज़ दिल मानता ही नहीं....बस ट्रेलर में एक झलक मिल जाए तो...बात बन जाए।
म्यूज़िक
फिल्म का म्यूज़िक ए आर रहमान ने दिया है और कुछ कहने की ज़रूरत है!!!
क्रेडिट
सबसे ज़्यादा एक्साईटेड तो हम ये पढ़ने को है - इम्तियाज़ अली Presents....रणबीर कपूर And दीपिका पादुकोण In तमाशा....Coming this November 27 <3
इतने वादे!
देखिए रणबीर दीपिका ने लिए ताज़ा नए...सिंपल दोस्ती वाले वादे--->[रणबीर दीपिका के Friendly वादे]


Click it and Unblock the Notifications


