#TrailerTalk: शाहरूख खान का 'रईस एलान' - अपना टाइम शुरू!
शाहरूख खान स्टारर रईस का ट्रेलर आज रिलीज़ हो रहा है और ट्रेलर की रिलीज़ के पहले आखिरी बार बात करते हैं उन उम्मीदों की जो दर्शकों को रईस से हैं!
शाहरूख खान स्टारर रईस का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो रहा है। कब से लोगों को इस ट्रेलर का इंतज़ार है। फिल्म कभी गरम पड़ी कभी ठंडी पड़ी। कभी सुलतान के कारण एकदम चर्चा में रही तो कभी काबिल से क्लैश की वजह से।
अब आखिरकार, फिल्म रिलीज़ हो रही है। ऋतिक रोशन की काबिल के साथ क्लैश भी हो रही है। लेकिन शाहरूख खान ने फिल्म से जुड़ा आखिरी धमाका कल ही किया। अब आज होगा फाइनल आगाज़ रईस की जंग का ट्रेलर के साथ।

जब से रईस का पहला लुक जारी हुआ था तब से लोग इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे। कारण था शाहरूख खान का एकदम हटके अवतार। लेकिन हाल ही में शाहरूख खान ने अपने बॉक्स ऑफिस का सच सबके सामने रख दिया है।
अब एक बार फिर फिल्म के लिए तगड़ी पब्लिसिटी की जाएगी क्योंकि फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल के साथ रिलीज़ हो रही है। लेकिन ये सब निर्भर करेगा आज के ट्रेलर पर।
देखा जाए तो पिछली कुछ फिल्मों में शाहरूख खान ने फैन्स को बुरी तरह निराश किया है और यही कारण है कि अब उनकी स्थिति बेहद नाज़ुक है। यूं कहिए कि वो आईसीयू में हैं। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग पर असर नहीं पड़ता लेकिन दर्शकों का दिल ज़रूर टूट जाता है।
जानिए इस बार दर्शकों को हैं रईस ट्रेलर से क्या क्या उम्मीदें -


Click it and Unblock the Notifications












