ALERT: ये 2017 का सबसे बड़ा सरप्राइज़ ट्रेलर है....होगा सुपरहिट...गारंटी!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर जग्गा जासूस जुलाई में रिलीज़ हो रही है और फिल्म का प्रमोशन धमाकेदार तरीके से चल रहा है। फिल्म का पहला ट्रेलर कुछ ही लोगों को समझ में आ पाया लेकिन हम आपको यकीन दिला सकते हैं कि ये ट्रेलर शानदार था।
वहीं अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है। और लोगों को रणबीर और कैटरीना से उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसका कारण ये है कि भले ही फिल्म के बारे में काफी निगेटिव बातें की हों, इसके बावजूद फिल्म में काफी दम लग रहा है।

फिल्म के पहले ट्रेलर में फिल्म के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता चला इसलिए फैन्स को उम्मीद है कि दूसरे ट्रेलर में उन्हें काफी कुछ मिल जाए। जैसे कि फिल्म के गानों को फिल्म से कैसे जोड़ा गया। क्योंकि माना जा रहा है कि फिल्म में 22 गाने हैं।
[#Jhatka: शाहरूख नहीं, कोई और सुपरस्टार करेगा ये जग्गा कैमियो]
ऐसा इसलिए है कि रणबीर का किरदार फिल्म में हकलाता है लेकिन गाने के बीच नहीं। इसलिए वो ज़्यादातर बातें गाने में करता है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक फिल्म से एक भी डायलॉग किसी ने नहीं सुना है। इसलिए इस ट्रेलर से लोगों को थोड़ी और केमिस्ट्री की उम्मीद है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो ज़्यादातर सलमान के बारे में बात करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, वो रणबीर पर ताने मारते भी दिख रही हैं। जो भी है, दर्शकों को रणबीर कैटरीना को साथ में देखकर काफी मज़ा आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications