#Teaser: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. शाहरूख से भिड़ने को है तैयार!
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म काबिल के टीजर से हमें क्या उम्मीदें हैं? टीजर 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का टीजर आज यानि की 21 अक्टूबर 2016 को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद 26 अक्टूबर तक फिल्म के पोस्टर्स और टीजर्स सामने लाए जाएंगे। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से हमें काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। हो भी क्यों ना, आखिर ऋतिक की आखिरी हिट फिल्म हमने बैंग बैंग देखी थी।
बता दें, ऋतिक की फिल्म काबिल के साथ ही शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हो रही है। लिहाजा, दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त कंपिटिशन है। काबिल का यह टीजर कुछ हद तक साफ कर देगा कि राकेश रोशन शाहरूख खान से टक्कर लेने के लिए किस हद तक तैयार हैं।
शाहरूख से ऐसी 'रेस'.. कि समय से पहले खत्म कर ली फिल्म.. Wah

बहरहाल, यहां जानें क्यों है हमें काबिल टीजर का इंतजार-
ऋतिक की संस्पेंस थ्रिलर फिल्म
ऋतिक ने इससे पहले कॉमेडी, रोमांस, एक्शन.. सभी फिल्मों पर हाथ आजमाया है। लेकिन यहां पहली बार हम ऋतिक को संस्पेंस फिल्म में देखेंगे।
देख नहीं सकते ऋतिक
ऋतिक इस फिल्म में एक अंधे आदमी बने हैं। लेकिन उनका किरदार बेहद दमदार है। कोई शक नहीं कि ऋतिक को यहां अपनी एक्टिंग दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।
कोरियन फिल्म की रीमेक.. है या नहीं!
माना जा रहा है कि काबिल कोरियन फिल्म 'ब्रोकन' की रीमेक है। हालांकि निर्माता- निर्देशक इसे गलत बता रहे हैं।
यमी गौतम- ऋतिक की जोड़ी
ऋतिक पहली बार यमी गौतम के साथ नजर आएंगे। तस्वीरों में तो इनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। उम्मीद है फिल्म में यह बेहतरीन लगे।
शाहरूख से भिड़ने को कितने तैयार
काबिल शाहरूख खान की फिल्म रईस के साथ क्लैश कर रही है। लिहाजा, टीजर से यह साफ हो जाएगा कि काबिल रईस से भिड़ने को कितना तैयार है।
राकेश रोशन- संजय गुप्ता
राकेश रोशन और संजय गुप्ता दोनों ही अलग तरह की फिल्में बनाने में माहिर हैं। देखना यह है कि दोनों की जोड़ी ऋतिक के लिए कितनी लकी साबित होती है।
साल 2017 की शुरुआत
काबिल 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। यानि की साल की धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। उम्मीद है ऋतिक हमें एक अच्छी शुरूआत देंगे।


Click it and Unblock the Notifications






