2016 का पहला #StarTeaser - दो खान, एक बच्चन, एक कपूर...लंबी लिस्ट

करण जौहर बड़ी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। जब तक उनकी फिल्म में 8 - 10 सुपरस्टार ना दिख जाएं, उनकी फिल्म पूरी नहीं होती। साल भर से सब उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म के बारे में एक तस्वीर तक लोगों ने नहीं देखी।

इसलिए फिल्म क्या है, कैसी है किसी को नहीं पता। लेकिन अब आज सारे खुलासे होने वाले हैं इसलिए फैन्स ऐ दिल है मुश्किल के टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि आज टीज़र रिलीज़ होगा, कुछ का कहना है कि गाना।

Ae Dil Hai Mushkil teaser

खैर, जो भी हो, हम तो बस इसी बात से खुश हैं कि फिल्म की पहली झलक लोगों को देखने को मिलेगी क्योंकि अब तक फिल्म के बारे में कोई भी डीटेल बाहर नहीं आई है।
[शाहरूख - सलमान को साथ लाने में बिक जाउंगा - करण जौहर]

बस ये कि फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी है - रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, फवाद खान और स्पेशल अपीयरेंस में शाहरूख खान। जानिए फिल्म के पहले टीज़र में क्या क्या दिख सकता है -

फवाद खान
फवाद खान बॉलीवुड का नया प्यार है। हर वो इंसान जिसे बॉलीवुड से प्यार है उसे फवाद खान से प्यार है। कारण कई हैं लेकिन पहली तो ये तस्वीर ही है! उफ्फ!

शाहरूख - ऐश का जादू
शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय जब भी जिस भी रूप में स्क्रीन पर आए हैं, उनकी केमिस्ट्री ने तबाही मचा दी। अब इस बार वो साथ क्या करेंगे वो भी इतने सालों बाद।



शिफॉन साड़ियां

फिल्म में होंगी ढेर सारी शिफॉन साड़ियां और उनमें गज़ब का कहर ढातीं दो खूबसूरत हसीनाएं हैं। करण जौहर की हर फिल्म की ये खासियत रही है सिवाय स्टूडेंट ऑफ द ईयर के।

अल्टीमेट रोमांस
फिल्म में ढेर सारा रोमांस दिखने वाला है। पर दिक्कत ये है कि फिल्म में इतने सारे लोग हैं कि कौन किससे प्यार करता है पता नहीं!

खूबसूरत लोकेशन
हमेशा की तरह फिल्म की लोकेशन खूबसूरत होनी है। चाहे वो सूरज हुआ मद्धम के पिरामिड हों या फिर कुछ कुछ होता है के हरे खेत, करण कभी लोकेशन से कोई भी समझौता नहीं करते।

Catchy Lyrics
फिल्म के गाने हमेशा ऐसे होंगे जिनके बोल बेहतरीन होंगे। वैसे भी टाइटल ट्रैक की एक लाइन पहले ही वायरल हो चुकी है जिसे किसी की ट्विटर वॉल पर देख, करण हैरान भी हो गए थे और पूछा था कि तुम ये कैसे जानते हो!

ट्रेंडसेटर
फिल्म में वो सब होगा जो आज के ज़माने का है। ये करण जौहर की खासियत है। यानि कि वाट्सएप, फेसबुक सब कुछ। और भी बाकी जो भी आस पास हो रहा है।

कोरियोग्राफी
एक स्टेप तो ऐसा होगा ही जो आपको रट जाएगा और आप हर शादी में उस स्टेप को किसी भी डांस पर करना नहीं भूलेंगे।

गुनगुनाते रह जाओगे
फिल्म का म्यूज़िक उम्दा होगा क्योंकि करण ने आज तक गानों से समझौता नहीं किया है। इसलिए एक भी गाना मिला तो आप उसे गुनगुनाते रह जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X