#Trailer: आमिर खान की फिल्म 'दंगल'.. दमदार.. साल 2016 की बेस्ट!

आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर 20 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला है। ट्रेलर से क्या है उम्मीदें।

By Neeti

आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर आज यानि की 20 अक्टूबर 2016 को 11 बजे रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से हमें काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। हो भी क्यों ना, आखिर दो सालों के बाद आमिर खान इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं।

फिल्म के पोस्टर्स ने पहले ही हमारे दिलों को जीत लिया है। अब इंतजार है ट्रेलर का। यदि ट्रेलर हिट.. तो कोई शक नहीं कि दंगल इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म होगी। और आमिर खान के फिल्म की कमाई की बात तो करना ही बेकार है। फिल्म 200 करोड़ी तो जरूर होगी।

फिल्म 'प्रमोशन' कोई इस SUPERSTAR से सीखे.. 300 करोड़ी फिल्म FINAL!

dangal

दंगल ट्रेलर से क्या है उम्मीदें-

सुल्तान से बिल्कुल अलग

जी हां, दंगल से सबसे पहली उम्मीद हमारी यही है कि ट्रेलर सलमान खान की सुल्तान की ट्रेलर से बिल्कुल अलग हो। यानि की सिर्फ कुश्ती और कुश्ती ही नहीं, बल्कि कहानी की झलक भी दिखाए।

दो डेब्यू

फिल्म में आमिर खान लड़कियों के पिता के किरदार में नजर आएंगे। फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा फिल्म में गीता और बबीता फोगट के किरदार में नजर आएंगी। उम्मीद है ट्रेलर में इनकी दमदार झलक हो।

धमाकेदार डॉयलोग्स

आमिर खान की फिल्मों के डॉयलोग्स काफी शानदार होते हैं। उम्मीद है ट्रेलर कम से कम 2-3 धमाकेदार डॉयलोग्स तो जरूर हों।

आमिर खान

आमिर खान ने दंगल के लिए बहुत मेहनत की है और दर्शक उस मेहनत की झलक ट्रेलर में जरूर देखना चाहेंगे।

म्यूजिक

आमिर खान की फिल्मों में म्यूजिक का काफी अहम योगदान होता है। उम्मीद है ट्रेलर में हमें कुछ अच्छा सुुुनने को मिले।

परपेक्ट लोकेशन और लुक्स

फिर वही बात.. आमिर खान की मिस्टर परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं है.. बल्कि उनकी फिल्मों के लोकेशन और लुक्स पर भी खासा ध्यान दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X