'ट्यूबलाइट' की वजह से करोड़ों का LOSS.. यहां जानें बजट और कलेक्शन!

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी गति से चल रही है। लिहाजा, वितरकों को काफी नुकसान उठाना पर रहा है।

By Neeti

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट ने 106 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 130-140 करोड़ तक जा सकता है। हालांकि फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है.. लेकिन फिर भी फिल्म कई लोगों के लिए घाटे का सौदा रहा है।

'ट्यूबलाइट' से मिला झटका.. अब सलमान की फिल्म नहीं करेंगे शाहरूख!

जी हां, फिल्म लगभग 90-100 करोड़ के बजट पर तैयार की गई थी। लिहाजा, फिल्म ने अपना बजट पार कर लिया है। वहीं, रिलीज से पहले ही फिल्म की सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स मंहगे दामों पर बिक चुकी है। निर्माताओं ने रिलीज से पहले ही लगभग 150 करोड़ अपने नाम कर लिये हैं।

Salman Khan

लेकिन मुख्य तौर परेशानियों का सामना वितरकों को करना पड़ रहा है। वितरकों ने फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स लगभग 132 करोड़ में खरीदे थे। शायद यह सोचकर की सलमान की फिल्में 300 करोड़ का आंकड़ा तो छू ही लेगी.. लेकिन अफसोस फिल्म ने फर्स्ट डे से ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X