दर्शकों की मांग पर प्रदर्शकों ने चौथे वीकेंड में बढ़ाई पठान के शोज, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा

Pathaan shows increased: दर्शकों की डिमांड को देखते हुए, प्रदर्शकों द्वारा शाहरुख खान स्टारर पठान के शो देश भर में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर बढ़ाए जा रहे हैं। पठान फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और यशराज फिल्म्स ने टिकट की कीमतों को घटाकर पूरे भारत में शुक्रवार को 110 रूपए और शनिवार- रविवार को 200 रूपए कर दिये हैं।
यही वजह है कि शहजादा और Ant Man 3 से टक्कर मिलने के बावजूद पठान के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इस बीच, ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान दुनिया भर में 981 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंच चुकी है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
पठान ने अपने चौथे शुक्रवार को कंपिटिशन के बावजूद काउंटरों पर फिर से ठोस रुझान देखा और मजबूत बना रहा। इसने भारत में 2.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया (हिंदी - 2.20 करोड़, सभी डब किए गए संस्करण - 0.05 करोड़).. वहीं, उम्मीद है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा।
पठान ने अब ओवरसीज में 44.96 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म की कुल कमाई (net) है- 508.10 करोड़, जिसमें से हिंदी में फिल्म ने 490.35 करोड़.. और तमिल-तेलगु में 17.75 करोड़) कमाए हैं। वहीं, कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (gross) 981 करोड़ तक पहुंच चुका है, (भारत- 612 करोड़, ओवरसीज- 369 करोड़)।


Click it and Unblock the Notifications
