क्रिसमस 2020: आमिर खान की 300 करोड़ पार धुआंधार कमाई, लाल सिंह चड्ढा की तगड़ी प्लानिंग
आमिर ख़ान की आगामी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "लाल सिंह चड्ढा" अपनी पहली घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस से लेकर दर्शकों तक, हर कोई रिलीज का इंतजार कर रहा है। आमिर हमेशा ही ऐसी फिल्में ले कर आते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार मुनाफे के साथ-साथ दर्शकों को भी पसंद आती हैं।
हालिया डेवलपमेंट की बात करें तो,सिनेमाघरों ने इसकी रिलीज से पहले ही योजना बनाना शुरू कर दी है। सिनेमाघरों ने लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ तारीख पर अपनी नई सिनेमा प्रोपर्टी लॉन्च करने की योजना बनाना शुरू कर दिया है। इसका साफ मतलब है कि क्रिसमस पर सोलो रिलीज का अधिक फायदा आमिर की लाल सिंह को मिलेगा।

फिल्म इस साल के अंत में क्रिसमस रिलीज होगी और आमिर अपनी टीम के साथ दर्शकों के सामने एक सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में, वैलेंटाइन्स डे पर आमिर द्वारा रिलीज किये गए करीना कपूर खान के पोस्टर ने भी सभी को अधिक उत्साहित कर दिया है।
"लाल सिंह चड्ढा" अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और यह फ़िल्म हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है।
अधिक सिनेमाघर का सीधे तौर पर फायदा लेते हुए फिल्म की कमाई 300 करोड़ पा जा सकती है। खास तौर पर आमिर की लाल सिंह चड्ढा के लिए सिनेमाघर की गिनती बढ़ाना किसी बड़े मुनाफे से कम नहीं है। उसके साथ इस फिल्म की ये 7 तगड़ी यूएसपी भी आमिर को रिकॅार्ड तोड़ कमाई दे सकती है। यहां देखिए खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications