करीना की तस्वीरों की प्रदर्शनी, फोटोग्राफर बने इमरान

इमरान ने करीना की लगभग 100 तस्वीरें ली हैं, इस बारे में इमरान का कहना है कि उन्हें लगता है कि करीना बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। जब मैंने उन्हें कैमरे की नजर से देखा तो मुझे लगा कि उनका फेस फोटो जेनिक है।
मैंने कुछ तस्वीरें लोगों को मेल भी की, जिन लोगों ने ये तस्वीरें देखीं, उनका कहना है कि मैं एक अच्छा फोटोग्राफर हूं लेकिन मुझे लगता है कि ये तो करीना की खूबसूरती है जिसके चलते ही मैं तस्वीरें ले सका।
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक मैं और एक तू' एकता कपूर की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के साथ प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब इसे वेलेंटाइंस डे के आसपास प्रदर्शित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











