..................... EXCLUSIVE: will himanshi khurana seen in nach baliye 10 with asim riaz - Hindi Filmibeat

EXCLUSIVE: आसिम रियाज संग हिमांशी खुराना क्या लेंगी नच बलिए 10 में हिस्सा? दिया जवाब

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने लॉकडाउन में खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह क्वारंटाइन में खूब पेटिंग कर रही हैं, कूकिंग कर रही हैं। फिल्मीबीट से बातचीत में टी सीरीज के गाने 'ओ जानेवाला' को लेकर बाचतीत की। उन्होंने बातचीत में बताया कि कैसे उन्हें ये गाना मिला और उन्होंने इसे शूट किया। साथ ही हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग उड़ रही अफवाहों पर भी जवाब दिया।

हिमांशी खुराना ने बताया कि उन्हें ये गाना मिला। जिसके बाद टी सीरीज ने ही इसे लॉन्च किया। 'ओ जानेवाला' सॉन्ग को घर में ही शूट किया गया। उन्होंने खुद मेकअप किया और अलग अलग एंगल पर शूट किया। इस गाने की लोकप्रियता से वह काफी खुश हैं। फिल्मीबीट रिपोर्टर ने जब हिमांशी खुराना से पूछा कि आपको इस गाने की बेस्ट लाइन कौन सी लगी तो उन्होंने जवाब दिया ये गाना बहुत सुंदर है जिसे बार बार सुना जा सकता है। मुझे गाने की एक लाइन नहीं बल्कि पूरा गाना बहुत पसंद आया।

himanshi khurana

डायमंड की रिंग का बताया क्या था किस्सा
वहीं इंस्टाग्राम पर डायमंड की रिंग की तस्वीर शेयर करने पर हाल में ही हिमांशी खुराना चर्चा में आई थीं, इस पर उन्होंने बताया कि वह केवल एक विज्ञापन का हिस्सा था। पेड ऐडवरटिसमेंट के चलते उन्होंने इस तस्वीर को शेयर किया था। बता दें हिमांशी खुराना ने 7 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद ये बवाल शुरू हुआ।

आसिम रियाज ब्रेकअप की खबरों पर क्या बोलीं
हिमांशी खुराना से बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के ब्रेकअप खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ये मायने नहीं रखता कि हमने किसी की वीडियो फोटो लाइक किया या नहीं। ऐसे बातें बनती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है हमारे बीच सब ठीक है।

नच बलिए 10 में आसिम और हिमांशी लेंगे हिस्सा?
तमाम चर्चाएं चल रही हैं कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना रियालिटी शो नच बलिए 10 में हिस्सा लेने वाले हैं। इस पर उन्होंने बताया कि हां, हमारी बातचीत चल रही थी लेकिन लॉकडाउन के चलते आगे बातचीत नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X