EXCLUSIVE! ऑस्कर कमिटी की सदस्य बनीं विद्या बालन, निर्माता तनुज गर्ग ने दिया रिएक्शन

अभिनेत्री विद्या बालन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को ऑस्कर की तरफ से न्योता मिला है। ये तीनों अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्हें ऑस्कर की गवर्निंग बॉडी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनिया भर से चुने गए उन 395 लोगों में शामिल किया है, जो ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगे।

एकेडमी ने अपनी सूची में विद्या बालन को शामिल करते हुए उनके नाम के आगे दो बेहद चर्चित फिल्मों - 'कहानी' और 'तुम्हारी सुल्लु' का जिक्र किया गया है। वहीं, एकता कपूर को 'ड्रीम गर्ल' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के लिए पहचान मिली.. तो उनकी मां शोभा कपूर को 'उड़ता पंजाब' और 'द डर्टी पिक्चर' के साथ जोड़ा गया।

Vidya Balan

ऑस्कर के लिए फिल्मों की वोटिंग करने के लिए तैयार की गई 2021 की इस क्लास में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले जातीय/नस्लीय समुदाय और 53 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय लोगों को शामिल किया गया है, जो 50 देशों से चुने गए हैं।

बहरहाल, फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्माता तनुज गर्ग अकादमी की 'क्लास ऑफ 2021' के आमंत्रितों की नई सूची में विद्या का नाम देखकर उत्साहित हैं। फिल्मीबीट से विशेष रूप से बात करते हुए उन्होंने कहा, "विद्या one-piece है। वह हर क्षेत्र में खास है, एक पेशेवर के रूप में और एक दोस्त के रूप में भी। मैंने उनकी पहली फिल्म परिणीता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया, फिर उनके साथ द डर्टी पिक्चर की और हाल ही में तुम्हारी सुलु की। मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि हमारे पास 100% स्ट्राइक रेट है। मैं चौथी बार उनके साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सका। उनके साथ काम करना शानदार है!"

विद्या बालन से पहले बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, गौतम घोष और बुद्धदेब दासगुप्ता जैसे लोग ऑस्कर की वोटिंग में शामिल हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X