Kantara Exclusive Video: कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने कंगना रनौत को कहा थैंक यू, मेरी फिल्म को सपोर्ट किया

exclusive-video-kantara-star-rishab-shetty-thanks-kangana-ranaut-for-praising-his-regional-film

इस समय एक कन्नड़ फिल्म हर जगह धूम मचा रही है। फिल्म का नाम है कांतारा। फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं ऋषभ शेट्टी जो रातों रात इस फिल्म की सफलता के साथ सुपरस्टार बन चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान, कंगना को इसके लिए धन्यवाद कहा।

फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान, ऋषभ शेट्टी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने देखा कि कंगना रनौत ने उनकी फिल्म की तारीफ की है उन्होंने तुरंत इसे अपनी स्टोरी पर शेयर किया। कंगना जैसी स्टार का उनकी फिल्म की तारीफ करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

साथ ही ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म को मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि एक रीजनल फिल्म को दर्शक इतना प्यार दे रहे हैं, उसे सराह रहे हैं, ये उनके जैसे कलाकार के लिए काफी बड़ी बात है और वो इस प्यार और सम्मान के लिए सबका दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि कांतारा एक कन्नड़ फिल्म है जो कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में किए जाने वाले एक लोक नृत्य और उसे करने वाले एक कलाकार पर आधारित है। फिल्म की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैंने परदे पर जो देखा उससे मैं कम से कम एक हफ्ते तक नहीं उबर पाऊंगी। उन्होंने फिल्म को परंपराओं, लोक कथाओं, स्वदेशी मुद्दों का मिश्रण बताया और ऐसी कहानी लिखने के लिए और उसे निभाने के लिए ऋषभ शेट्टी जैसे अभिनेता, लेखक और डायरेक्टर को सलाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X