शादी के बाद भी अपने पति को भाई बुलाती हैं Swara Bhasker, काम निकलवाने के लिए कहती हैं- 'तू भाई नहीं है मेरा..'

Swara Bhasker

Swara Bhasker Calls Her Husband Fahad Brother: स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद खान इन दिनों एक रिएलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। इस शो में इन दोनों की जुगलबंदी को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच स्वरा भास्कर ने हाल ही में खुलासा किया कि वो शादी के बाद भी अपने पति को भाई ही कहकर बुलाती हैं।

पति की बुलाती हैं भाई

स्वरा भास्कर और फहाद खान ने फिल्मीबीट को एक एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शादी से पहले फहाद को बातों ही बातों में भाई बता दिया था, लेकिन लोगों ने उसका गलत मतलब निकाल लिया था। लेकिन वो शादी के बाद भी फहाद को भाई ही बुलाती हैं और उनके अपने पति को भाई कहने का मतलब है कि उन दोनों के बी की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है।

स्वरा और फहाद का रिश्ता

आपको बता दें, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की कहानी एक विरोध प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) में शुरू हुई, जब दिसंबर 2019 में दोनों मिले थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 6 फरवरी 2023 को इन दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में शादी की कानूनी रूप से रजिस्टर कराया। इसका ऐलान स्वरा ने एक वीडियो पोस्ट कर किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को रोमांटिक अंदाज में शेयर किया।

स्वरा और फहाद अलग-अलग धार्मिक बैकग्राउंड से आते हैं- स्वरा हिंदू हैं, जबकि फहाद मुस्लिम। इसके बावजूद एजुकेशन, समाज और विचारधारा में उनकी सोच दोनों को जोड़ने का काम करती रही। शादी से पहले समाज और परिवार का रिएक्शन से जुड़ी चिंताओं को पार करते हुए उन्होंने एक-दूसरे को चुनने की हिम्मत दिखाई।

स्वरा और फहाद को 23 सितंबर 2023 को एक प्यारी सी बेटी हुई। उन्होंने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बेटी का नाम राबिया (Raabiyaa) बताया।

इन दिनों दोनों रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जहां दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: swara bhasker
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X