मकर संक्रांति पर होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा की धूम, हिंदी का प्रीमियर 14 जनवरी को यहां देखिए
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर पुष्पा: द राइज-पार्ट 1 को हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित, फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल प्रमुख भूमिका में हैं। इससे पहले पुष्पा के बाकी भाषा के वर्जन को ओटीटी पर रिलीज किया गया। वहीं पुष्पा के प्रति फैंस का उत्साह देखते हुए पुष्पा द राइज पार्ट 1 हिंदी को इसी महीने 14 तारीख से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
मकर संक्रांति के मौके पर पुष्पा त्योहार का मजा बढ़ाने आ गई हैष भारत में प्राइम सदस्यों और दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में पुष्पा स्ट्रीम कर रही है।अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत लॉरी ड्राइवर पुष्पा राज के साथ शेषचलम के जंगलों में इस रोमांचक और जंगली सवारी के लिए तैयार हो जाइए। आपको बता दें कि कमाई के लिहाज कोरोना काल में भी पुष्पा ने बाकी कई हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कमाल की कमाई कर दिखाई है पुष्पा ने। हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा को काफी पसंद किया गया है।

पुष्पा: द राइज- भाग 1 में बुराई के खिलाफ अच्छाई की लड़ाई को तेज-तर्रार, मनोरंजक कहानी के रूप में दिखाया गया है जहां पुलिस रेड चंदन की तस्करी के साम्राज्य पर कार्रवाई करती है, जो इन हिस्सों में व्याप्त है। तेज़-तर्रार, शक्तिशाली और विचारोत्तेजक कथा दर्शकों को एक ऐसे भंवर में खींचती है जहाँ कोई सही या गलत नहीं है और कोई बुरा आदमी नहीं है बल्कि हीरो ग्रे के विभिन्न रंगों में नज़र आएगा।
The 🔥 is going to burn brighter!
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) January 10, 2022
Watch #PushpaOnPrime in Hindi, Jan 14@alluarjun #FahadhFaasil @iamRashmika @Dhananjayaka #Suneel #AjayGhosh #RaoRamesh @OG_Jagadeesh @ShatruActor @anusuyakhasba #Sritej #MimeGopi @actorbrahmaji @aryasukku @MythriOfficial #MuttamsettyMedia pic.twitter.com/BsKosSy7RA


Click it and Unblock the Notifications