..................... सोनू सूद ने कहा, मुझे राजनीति में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है | Exclusive: Sonu Sood says, I have no interest in joining politics - Hindi Filmibeat

EXCLUSIVE: "मुझे राजनीति में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है"- सोनू सूद

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद लगातार काम कर रहे हैं। "मजदूरों के मसीहा" माने जा रहे दबंग अभिनेता अब तक हजारों लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के शहरों और गांवों में भेज चुके हैं। एक ओर जहां उन्हें लोगों का प्यार और सम्मान मिल रहा है। दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों से सोनू सूद पर राजनीतिक फब्तियां भी कसी जा रही हैं।

इस दौरान अपनी व्यस्तता के बीच थोड़ा सा वक्त निकालकर अभिनेता ने फिल्मीबीट से खास बातचीत की। जहां उन्होंने राजनीति में कदम रखने से साफ इंकार कर दिया। सोनू सूद से सवाल किया गया कि आज जबकि उन्हें लोगों से इतना प्यार, इतना सपोर्ट मिल रहा है, क्या आने वाले समय में वो राजनीति में उतरना चाहेंगे? जिस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा- "नहीं, मुझे राजनीति में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा एकल उद्देश्य सभी को उनके घरों तक वापस पहुंचाना है और मुझे खुशी है कि मैं कई परिवारों को फिर से साथ लाने में सक्षम हूं।"

Sonu Sood

सोनू सूद और उनकी टीम ने अब तक 18 से 20 हजार लोगों को अपने घरों को भेज दिया है। उनकी मुहिम पर परिवार की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर.. अभिनेता ने कहा, मेरा परिवार मुझे पूरा सहयोग दे रहा है और मुझे लगता है कि उनके सहयोग के बिना यह संभव भी नहीं हो पाता। वो इस मुहिम से सक्रिय रूप से जुड़े हैं, साथ ही मेरी हर दिन की रूटीन प्लान करते हैं।

अभिनेता ने आगे कहा, "मैंने एक टोल फ्री नंबर शुरू किया, फिर अपने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट और मित्रों को लेकर टीम बनाया और आज हमारी टीम में लगभग 15- 20 लोग हैं जो सिर्फ इस पर पर ध्यान दे रहे हैं कि कौन, कहां, किस शहर, किस जिले में यात्रा कर रहा है। मेरे पास 50-60 वालंटियर हैं जो सिर्फ लोगों के खाने पीने का ध्यान रख रहे हैं। इनके सपोर्ट ने मुझे वास्तव में आगे बढ़ने में मदद की। हमें अभी और आगे जाना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X