Exclusive:"फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान" - मोनाली ठाकुर
"मोह मोह के धागे", "संवार लूं" जैसे खूबसूरत गानों को आवाज देने वाली फेमस सिंगर मोनाली ठाकुर ने फिल्मीबीट लाइव के जरिए सीधे फैंस से बातचीत की। उन्होंने तमाम फैंस के जवाब दिए। इसी बीच फिल्मीबीट के माध्यम से मोनाली ठाकुर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के जहर को लेकर भी बातचीत की। सिंगर ने कहा "संगीत की दुनिया में नेपोटिज्म और भी खतरनाक है।" साथ ही मोनाली ठाकुर ने सोनू निगम के म्यूजिक इंडस्ट्री में गुटबाजी व दादागिरी वाले रवैये पर भी जवाब दिया।
मोनाली ठाकुर से फिल्मीबीट द्वारा एक फैन ने पूछा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म व सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर आप क्या कहना चाहती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मोनाली ने कहा, "नेपोटिज्म है। ये तो सभी जानते हैं। इंडस्ट्री में पहले से ही भाई भतीजावाद चलता आ रहा है। नेपोटिज्म इंडस्ट्री में है, इसे नकारा नहीं जा सकता।"


Click it and Unblock the Notifications