..................... Exclusive: Seema Sajdeh finally react on her video viral with Ex-Husband Sohail Khan - Hindi Filmibeat

Exclusive: 'वो मेरे बच्चों का बाप है, हमेशा रहेगा..' सोहेल खान के साथ वायरल वीडियो पर खुलकर बोलीं सीमा सजदेह

Seema Sajdeh Reaction on Sohail Khan Video: सीमा सजदेह और सोहेल खान का कुछ सालों पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद ये दोनों साथ नहीं देखे गए। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान दोनों एक साथ नजर आए थे और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया था।

Seema Sajdeh

साथ में दिखने और इसके बाद चर्चा होने को लेकर अब सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसपर रिएक्शन दिया है। सीमा सजदेह इस दौरान फिल्मीबीट से बात कर रहीं थीं और उनका कहना था कि लोगों को लगता है कि तलाक के बाद दोनों को एक दूसरे का दुश्मन हो जाना चाहिए।

Also Read
कौन हैं सूरज नांबियार? शादी के 4 साल के अंदर ही दे दिया खूबसूरत मौनी रॉय को तलाक!
कौन हैं सूरज नांबियार? शादी के 4 साल के अंदर ही दे दिया खूबसूरत मौनी रॉय को तलाक!

सोहेल खान को लेकर क्या बोलीं सीमा सजदेह?

सीमा सजदेह से पूछा गया था कि हाल ही में सोहेल खान के साथ आपका एक वीडियो वायरल हुआ था इसपर क्या कहना है? सीमा ने खुलकर कहा, ''मेरी एक दोस्त ने मुझे मैसेज किया कि तुम वायरल हो गई हो, तो मैने कहां लेकिन क्यों? मुझे समझ नहीं आता कि लोग सोहेल और मुझे साथ देखकर ऐसे क्यों रिएक्ट करते हैं। मैने उनके साथ शादी की थी, वो मेरे बच्चों के पिता हैं और वो परिवार का हिस्सा हमेशा रहेंगे। ये मेरे जीवन की सच्चाई है और लोग इसको क्यों नहीं समझते हैं। लोग सोचते हैं कि जैसे ही तुम्हारा तलाक हो तुम दुश्मन हो जाने चाहिए।''

दरअसल किसी कॉमन फ्रेंड की शादी में दोनों गए थे और इस दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ। वो साथ में पोज दे रहे थे और काफी खुश लग रहे हैं। इसी को लेकर लोग बातें करने लगे जो कि सीमा को काफी हैरान करने वाला लगा। जाहिर है कि वो पति पत्नी थे और बच्चों की वजह से उनका कनेक्शन हमेशा रहेगा। फिलहाल आप देखिए सीमा सजदेह का वीडियो..

Read more about: seema sajdeh sohail khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X