EXCLUSIVE: इस डेट को रिलीज होगा सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर, पठान के साथ धमाका फाइनल!

exclusive-salman-khan-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-teaser-to-release-on-this-date-attach-with-pathaan

Salman Khan's Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan teaser: सिनेप्रेमियों के लिए बॉलीवुड बैक टू बैक धमाका प्लान कर रहा है। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ जहां लव रंजन की 'तू झूठी मैं मक्कार' और अक्षय कुमार- इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का ट्रेलर अटैच होने की खबर थी। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स हैं कि फैंस को पठान के साथ ही सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की झलक भी देखने को मिलने वाली है।

जी हां, सूत्रों से मिली खबर से अनुसार, किसी का भाई किसी की जान का टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, बल्कि इस टीजर को पठान के साथ अटैच करने पर भी विचार किया जा रहा है। यानि की दर्शक 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे। खास बात है कि फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो निभाते नजर आएंगे।

2023 में आएंगी सलमान खान की दो फिल्में

कोई शक नहीं कि सलमान खान फैंस के लिए शानदार खबर है। तेलुगु फिल्म गॉडफादर में कैमियो के अलावा 2022 में सलमान खान बड़ी स्क्रीन से दूर रहे थे। लिहाजा, फैंस दबंग खान को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्र हैं। 2023 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं- किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3।

ईद और दिवाली पर होगा धमाका

'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल पर दस्तक देने वाली है। टाइगर 3 के साथ सुपरस्टार दिवाली पर धमाका करेंगे।

'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो यह फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश और जगपति बाबू अहम किरदारों में होगे। यह एक फैमिली इंटरटेनर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X