हिट रहे सलमान खान, फ्लॉप हैं शाहरूख खान

ra one
ये साल 2011 अब कुछ ही घंटों में बीत जाएगा। इस जाते हुए साल में कुछ ऐसी बाते हुईं होगी जो आपको याद रहेंगी। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में भी हुआ है। इस साल बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई जो हिट रही और कुछ को दर्शकों ने नकार दिया। किसी सेलीब्रिटी को आपने सर आखों में बिठाया तो किसी को नजर से उतार दिया। वन इंडिया ने भी आपके चहेते सितारों और उनसे जुड़ी फिल्मों के बारे में पोल्स में आपकी राय मांगी थी कि आपको इस साल बॉलीवुड में क्या पसंद आया..

सबसे पहले हम बात करते हैं फिल्मों कि 2011 में वैसे तो कई फिल्में आईं जिसने बॉलीवुड में खुब कमाई की, हमने इन फिल्मों के बारे में आपसे आपकी राय जाननी चाही थी। फिल्म बॉडीगार्ड, द डर्टी पिक्चर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और रॉकस्टार में से 62.4% वोट के साथ फिल्म बॉडीगार्ड रेस में आगे निकल गई है। इ सके पिछे है विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर। वोट जानने के लिए क्लिक करें

ये तो रही हिट फिल्म की, फिल्म में अगर हिरो ही ना हो तो फिल्म में मजा नहीं आता वैसे तो बॉलीवुड में कई खान हैं जो हिट हैं लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों ने दर्शकों का दिल जित लिया हमने भी अपने रीडर्स से यह जानना चाहा कि बॉलीवुड के किस हीरो ने इस साल उनके दिल पर राज किया। जवाब में हमारे रीडर्स ने भी काफी सारे वोटो से सलमान खान को बॉलीवुड का सरताज बना दिया। वोट जानने के लिए क्लिक करें

फिल्में हीरों बिना चलती नहीं है और आजकल की फिल्मों में हिरोइन ना हो ऐसा होता नहीं है। वैसे तो सालभर करीना कपूर के नाम की चर्चा होती रही, लेकिन कैटरीना कैफ ने भी अपने नाम का सिक्का बॉलीवुड में जम कर रखा। इन दोनों के बीच बॉलीवुड में काफी टफ कॉम्पीटीशन भी चल रहा है। लेकिन कई जगहों पर करीना ही भारी पड़ी है साल 2011 के बेस्ट एक्ट्रेस के वोट में भी करीना ही आगे हैं। वोट जानने के लिए क्लिक करें

हमने बेस्ट फिल्म, बेस्ट हीरो, और बेस्ट हिरोइन की बात कर ली तो अब बचा कौन.. जवाब तो साफ है अगर को बेस्ट होता है तो कोई बुरा भी लगता है। कोई हिट होता है तो कोई फ्लॉप इस साल शाहरूख खान ने साल भर अपनी फिल्म रॉवन के लिए काफी मेहनत की। लेकिन फिल्म समीक्षको को रॉवन इम्प्रेस नहीं कर पाई। इस फिल्म के चलते शाहरूख ने किसी फिल्म पर ध्यान भी नहीं दिया। खैर अब बात करते हैं फ्लॉप एक्टर की तो इस साल दर्शकों के दिल में शाहरूख पहले वाली जगह नहीं बना पाए। जी हमारे रीडर्स ने शाहरूख को ही फ्लॉप एक्टर ऑफ द इयर चुना है। वोट जानने के लिए क्लिक करें

ये तो रही फ्लॉप हिरो की बात, फ्लॉप हिरोइन की बात करें तो यिस लिस्ट में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं सेक्सी मल्लिका शेरावत को, इसके बाद नंबर आता है प्रियंका चोपड़ा का जो मल्लिका से सिर्फ 7 वोट से चूक गईं। वोट जानने के लिए क्लिक करें

ग्लैमर वर्ल्ड में खुद को पॉपुलर करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। चाहे वो कोई विवाद हो या कुछ और इनका फंडा ही अलग होता है जी हां बदनाम होकर नाम कमाने का फंडा। इस फंडे को कुछ समय पहले तक तरह तरह के कमेंट्स कर केवल राखी सावंत ही अपनाती थी लेकिन उन्हें अब तगड़ा कॉम्पिटीशन मिलने लगा है जी हैं कुछ ऐसे चेहरों ने भी ग्लैमर वर्ल्ड में दस्तक दी है की राखी सावंत तो अब कहीं दूर ही है। ये बालाएं है पूनम पांडे, वीना मलिक हमने अपने रीडर्स से इनके बारे में राय मांगी थी कि कौन है सबसे बड़ी नौटंकी क्विन... तो इस साल का नौटंकी क्विन का खिताब जाता है वीना मलिक के सिर पर.. वोट जानने के लिए क्लिक करें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X