Exclusive: सेट पर कैसे हैं शाहरुख खान और सलमान खान? रिद्धि डोगरा ने बताया जवान और टाइगर 3 का 'अद्भुत' अनुभव

exclusive-ridhi-dogra-on-working-with-shahrukh-khan-and-salman-khan-in-jawan-and-tiger-3

Ridhi Dogra on Shahrukh Khan And Salman Khan: साल 2023 में अपने पांच प्रोजेक्ट्स के साथ अभिनेत्री रिद्धि डोगरा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'लकड़बग्घा' के बाद ओटीटी रिलीज 'असुर 2' और 'बदतमीज दिल' के साथ रिद्धि के लिए ये साल अभी तक काफी शानदार रहा है। उन्हें काफी सराहा गया है। वहीं, आने वाली दो और फिल्मों के साथ वो बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

Recommended Video

Salman Khan को फिर मिली गैंगस्टर Goldy Brar से जान से मारने की धमकी, बढ़ाई जाएगी Actor की security

बता दें, रिद्धि इस साल दो सबसे बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'जवान' और 'टाइगर 3' की, जिसमें रिद्धि महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखने वाली हैं।

शाहरुख और सलमान में विनम्रता है

हाल ही में फिल्मीबीट से बात करते हुए रिद्धि डोगरा ने जवान में शाहरुख खान के साथ, और टाइगर 3 में सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा, "शाहरुख और सलमान सुपरस्टार्स हैं। दोनों सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन उनमें अभी भी बहुत विनम्रता है। दोनों ने अपने अंदर के आर्टिस्ट को अभी जिंदा रखा है। एक बच्चों वाली क्वालिटी है दोनों में।"

दोनों सुपरस्टार हैं, लेकिन पूरी टीम का ख्याल रखते हैं

रिद्धि ने आगे कहा, "आप देख सकते हैं कि सेट पर वो पूरी टीम का बहुत ध्यान रखते हैं। अपने आस-पास के लोगों का ध्यान रखते हैं। वो अनुभवी प्रोफेशनल हैं और उनका तर्जुबा दिखता है। उनमें अपने काम को लेकर एक जुनून है। मैंने उनसे यही सीखा है कि, चाहे आपने कितना भी काम किया हो, आपके अंदर विनम्रता होनी चाहिए और टीम को साथ रखकर काम करना आना चाहिए। मैंने उन्हें कभी ऐसा महसूस करते या व्यवहार करते नहीं देखा कि मैं श्रेष्ठ हूं या सबसे अलग हूं। वो टीमप्लेयर हैं और यह देखना मेरे लिए अद्भुत था।"

बता दें, अटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 दिवाली के मौके पर दस्तक देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X