Exclusive: रजनीकांत का जन्मदिन और 12/12/12

आज सिनेमा जगत में भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत का जन्मदिन हैं। फिल्म जगत का यह नायाब सितारा आज 63 वां जन्मदिन मना रहा है। रजनीकांत के अद्भूत प्रदर्शन के पीछे एक बहुत ही खास बात आज हम आपको बताने वाले है। जरा तारीख पर गौर फरमाये आज है 12-12-12। यह अद्भूत संयोग 100 साल में पहली बार होता है जो कि अभिनेता रजनी के साथ जुड़ गया है। जरा 12-12-12 के मूलांक का जोड़ कीजिये। आपका उत्तर होगा 36( 12+12+12)।

आपको बता दें कि आज फिल्मी दुनिया में रजनीकांत को 36 बरस हो गये। अब जरा एक बात और गौर कीजिये इस 36 नंबर को जरा उलट दीजिेये तो आपके सामने 36 नंबर 63 में बदल जायेगा। यानी कि आज रजनी का 63 वांजन्मदिन है जो वो अपने करीब मित्रों और परिवार के साथ मनाने वाले हैं। अब संयोग किसी के साथ यूं ही तो जुड़ नहीं जाता है जाहिर है कि रजनीकांत के सितारे भी उन्हें अद्दभूत बनाते हैं जिसके कारण वो अभिनेता की तरह नहीं बल्कि भगवान की तरह पूजे जाते हैं।

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में 12 दिसंबर 1950 को जन्मे रजनीकांत को उनके दीवाने किस हद तक चाहते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब पिछले साल सुपर स्टार रजनीकांत बीमार पड़े थे तो लोगों ने खान-पीना छोड़ दिया था। बस उनकी एक ही ख्वाहिश थी कि उनका यह चहेता सितारा बहुत जल्द ठीक होकर घर वापस आ जाये।

Rajinikanth
और कहते है ना दवा से ज्यादा दुआओं में असर होता है, सो हुआ और रजनीकांत,सिंगापुर से सही सलामत वापस भारत आ गये और फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गये। आपको जानकर हैरत होगी कि एशिया में जैकी चैन के बाद रजनीकांत ही सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकार हैं। फर्श से अर्श की कहानी कहती रजनीकांत की जीवनी हर किसी के लिए आदर्श है।

एक सिंपल से बस कंडक्टर से अपनी जीविका की शुरूआत करने वाले रजनीकांत का काम आज भी बदस्तूर जारी है। लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है। केवल तमिल सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी रजनी की फिल्मों का बोलबाला रहा। उनका सिगरेट पीने का ढंग और दुश्मनों को पीटना आज भी किसी को रोमांचित कर जाता है।

भारतीय सिनेमा के इस अनुपम कलाकार को वनइंडिया भी ढे़रो बधाईया देता है। आप भी अपने इस फेवरट कलाकार को बर्थ डे विश कर सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X