देखें एक्सलूसिव तस्वीरें: पदौदी में सैफरीना
अब से थोड़ी देर पहले अपने जश्न के लिए नवोदित दूल्हा-दुल्हन सैफ-करीना पदौदी पहुंचे हैं उन्हें देखने के लिए लोग काफी बेकरार दिखे। बॉलीवुड के हॉट गोल्डन कपल सैफरीना का रिसेप्शन मुगलई अंदाज में आज पटौदी पैलेस में होने जा रहा है। रिसेप्शन रात के आठ बजे शुरू होगा।
इस ग्रैंड फंक्शन में काफी वीवीआई लोग आने वाले हैं इसलिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।इस रॉयल फंक्शन में काफी नामचीन हस्तियों के पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए सैफ की मां शर्मिला टैगोर की ओर से महामहिम प्रणब मुखर्जी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अब्बास अली बेग आदि समेत क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है।
तस्वीरों में देखे पदौदी पहुंचे सैफ-करीना को


Click it and Unblock the Notifications