सैफ-करीना के मेंहदी का जश्न, देखें तस्वीरें
अब से थोड़ी देर बाद सैफ-करीना मियां-बीवी बन जायेंगे। लेकिन इससे पहले सैफ-करीना बड़ी शिद्दत से अपनी शादी की रस्में निभा रहे हैं। संगीत के फंक्शन के बाद कल रात मेहंदी का जश्न भी बहुत खूबसूरती से मना। सैफ-करीना के करीबी इस जश्न में शामिल हुए। इस जश्न का आयोजन ताजमहल होटल में किया गया था।
आपको बता दें कि सैफ-करीना आज कोर्ट मैरज करने के बाद 18 तारीख को पदौदी पैलेस गुड़गांव में दावत ए वलीमा देंगे। शादी के बाद तीन दिन तक सैफ-करीना पदौदी पैलेस में ही रहेंगे। जहां सैफ के रिश्तेदार करीना से मिलने आयेंगे।। खबर यह भी करीना अपने रिसेप्शन में वही शादी का जोड़ा पहनेंगी जो उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। खैर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुछ ही घंटो बाद मिस करीना कपूर मिसेज करीना सैफ अली खान हो जायेंगी।
आईये तस्वीरों के जरिये आपको दिखाते हैं कि कैसा रहा मेंहदी का जश्न


Click it and Unblock the Notifications