Exclusive- 83 की स्क्रिप्ट सुनकर मैं उछल गया था, पहले इसपर फिल्म क्यों नहीं बनीं- पंकज त्रिपाठी

कबीर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 को लेकर इंतजार काफी जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि इस सप्ताह फिल्म थिएटर्स में होगी। इस फिल्म को 1983 क्रिकेट विश्व कप पर बनाया गया है और सच्ची कहानी पेश की गई है। अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म के लीड रोल में हैं क्योंकि कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैँ। इस क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ही थे।

इसके अलावा इस फिल्म में एक और शानदार कलाकार हैं जिनका नाम पंकज त्रिपाठी है। उन्होने फिल्म में किसी खिलाड़ी का नहीं बल्कि उस व्यक्ति का रोल प्ले किया है जो कि टीम के साथ साए की तरह रहे और उनका ख्याल रखा।

pankaj tripathi, पंकज त्रिपाठी

हम बात कर रहे हैं मान सिंह की, जिनका किरदार पंकज त्रिपाठी निभाते हुए नजर आने वाले हैं। मान सिंह की उस टूर पर क्रिकेट टीम के प्रबंधक पीआर के तौर पर गए थे जो कि काफी काम दिखते थे। बस उन्ही की भूमिका में पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं।

'फिल्मीबीट' से एक्सक्लूसिव बातचीत

'फिल्मीबीट' से एक्सक्लूसिव बातचीत

पंकज त्रिपाठी ने अपने किरदार और फिल्म को लेकर फिल्मीबीट कीश्वेता परांदेसे एक्सक्लूसिव बातचीत की है। पंकज त्रिपाठी से पूछा गया था कि इस फिल्म के लिए आपका रोल कितना चैलेंजिंग रहा? इसपर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि..

फिल्म की कहानी पर बोले पंकज त्रिपाठी

फिल्म की कहानी पर बोले पंकज त्रिपाठी

''चैलेंजिंग पार्ट बस वही था कि हमे पता था कि हम एक इतिहास फिर से बनाने जा रहे हैं, कबीर खान जी ने जब फिल्म की कहानी सुनाई तो मैं उछल गया था। मुझे लगा था कि इसपर पहले फिल्म क्यों नहीं बनी। ऐसा लगा जैसे इंडियन टीम वहां सिर्फ मैच खेलने नहीं गई थी बल्कि स्क्रिप्ट लिखने गई थी, इसको बनने में इतने साल क्यों लग गए, इसको पहले बनना था।''

सिर्फ मान सिंह का किरदार ही क्यों?

सिर्फ मान सिंह का किरदार ही क्यों?

इसके अलावा उनसे किरदार के चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था.. ''मेरी उम्र सिर्फ मान सिंह जी के किरदार के लिए ही थी, खिलाड़ी तो मैं बन नहीं सकता था। इसका कारण ये था कि उस वक्त सभी खिलाड़ी 30 साल से कम थे, इसलिए उस उम्र के हिसाब से मैं मानसिंह ही था।

मान सिंह पर आगे क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

मान सिंह पर आगे क्या बोले पंकज त्रिपाठी?

अगर आप बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो कहीं ना कहीं उनकी कहानियां सभी ने सुनी हैं लेकिन मान सिंह 15 खिलाड़ियों के अलावा 16वें शख्स थे जो उस टूर पर गए थे। उनका क्या योगदान 83 विश्वकप के लिए था ये लोगों को पता नहीं है, वो अपने आप में एक क्रांति हैं ये काफी कम लोग जानते हैं। लेकिन वो क्रिकेट जगत में काफी मशहूर हैं।''

ओटीटी फिल्मफेयर पर की बात

ओटीटी फिल्मफेयर पर की बात

पंकज त्रिपाठी ने इसके अलावा फिल्म को लेकर कई बातों का खुलासा किया था और कहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। उन्होने ओटीटी फिल्मफेयर और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X