Exclusive: पंकज त्रिपाठी ने दिल खोलकर की अक्षय कुमार की तारीफ, 'ऐसी बोल्ड फिल्म कोई और एक्टर नहीं करता'

exclusive-pankaj-tripathi-praises-omg-2-costar-akshay-kumar-he-is-brave-and-very-supportive

Pankaj Tripathi praises Akshay Kumar: फिल्म ओएमजी 2 के साथ अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म के कंटेंट की खूब तारीफ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 5 दिनों में फिल्म ने 72.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

ओएमजी 2 की सफलता पर, हाल ही में फिल्मीबीट ने पंकज त्रिपाठी से खास बातचीत की है, जहां उन्होंने फिल्म में अपने को-स्टार अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी कद का कोई और अभिनेता ऐसे बोल्ड विषय की फिल्में शायद नहीं करता।

अक्षय कुमार के हौसले की तारीफ होनी चाहिए

पंकज त्रिपाठी ने कहा, "सबसे पहले बधाई के पात्र अक्षय कुमार ही हैं कि उन्होंने ये कहानी सुनी और तय किया कि वो इस पर फिल्म बनाएंगे। मेरा नाम भी उन्होंने ही सामने लाया था। साथ ही मुझे फिल्म का पहला नरेशन भी खुद अक्षय जी ने ही दिया था। कोविड का दौर था 2021 में, तो जूम कॉल पर उन्होंने ही फिल्म की पूरी कहानी सुनाई थी। उनके हौसले की तारीफ होनी चाहिए.. ऐसे विषय को बैकअप देना और बनाने के लिए रिस्क लेना, वर्ना उनकी कद का कोई अभिनेता ऐसे विषय की फिल्में शायद नहीं करता। बतौर को-स्टार भी वो बहुत सपोर्टिव हैं, मजेदार हैं। वो मेरे साथ ऑनलाइन लूडो खेलते थे। वो चैंपियन हैं लूडो के।"

अभिनेता ने फिल्म की सफलता पर भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म के डायरेक्टर के साथ फीडबैक देखने के लिए एक थियेटर भी पहुंचा था। दर्शक ऐसे ऐसे सीन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जो देखकर हम भी हैरान थे कि ये छोटी सी बात भी लोगों पर असर करेगी। फिल्म की पूरी टीम बहुत खुश है। दर्शक फिल्म देखकर बातचीत करें, हमें और क्या चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X