EXCLUSIVE: नेहा शर्मा को ट्रोलर्स ने कह दिया था 'दूसरी उर्फी जावेद', अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Neha Sharma on being compared with Uorfi Javed: नेहा शर्मा को हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान डीप क्लीवेज ब्लाउज़ पहनने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में नेहा शो स्टापर बनी थीं, जहां उनकी रिवीलिंग आउटफिट ने सभी का ध्यान खींचा।
जहां कुछ ने नेहा के बोल्ड अंदाज के लिए उनकी तारीफ की, वहीं कुछ को उनका आउटफिट बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भयंकर तरीके से ट्रोल करना शुरु कर दिया और कुछ ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी कर दी।
अब फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नेहा शर्मा ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोलिंग पर और उर्फी जावेद से अपनी तुलना किये जाने को लेकर खुलकर बातें की हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि, उर्फी से मेरी तुलना किये जाने पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
ध्यान खींचने के लिए लोग बुरी बातें लिखते हैं
ट्रोलिंग को लेकर नेहा कहती हैं, "शुरु में ट्रोलिंग से परेशान होती थी, लेकिन फिर मैं समझ गई कि जो लोग स्क्रीन पर बैठे हैं, वो कुछ तो करेंगे, कुछ तो लिखेंगे ही। हमेशा अच्छी चीजें लिखेंगे तो शायद उनको अटेंशन ना मिले, इसीलिए बुरी चीजें लिख देते हैं और उनको लगता है कि उन्होंने कुछ बहुत कूल काम कर लिया। लेकिन मुझे लगता है कि निगेटिविटी फैलाना कूल नहीं है। ये निगेटिविटी आज जो आप फैला रहे हैं, वो कल घूमकर आप तक भी पहुंचेगी। मैं कर्मा पर विश्वास करती हूं।
मैं उर्फी का स्ट्रगल समझ सकती हूं- नेहा शर्मा
वहीं, उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा, "मैं उसे ज्यादा नहीं जानती या उन्होंने कितना काम किया है मुझे नहीं पता। लेकिन वो एक आउटसाइडर है.. मैंने उन्हें देखा है और मुझे पता है कि उसे किस तरह के स्ट्रगल का सामना करना पड़ता होगा। इंडस्ट्री में कई बार कोई डिजाइनर आपको आउटफिट देने से इंकार कर देता है.. कोई स्टाइलिस्ट आपकी स्टाइलिंग से इंकार देता है क्योंकि आप उनके हिसाब कूल नहीं हैं। यहां काफी भेदभाव है। ऐसे में उर्फी को मैं शाबासी देना चाहती हूं कि वो खुद अपने कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रही है, खुद पहन के जा रही है, खुद अपनी पब्लिसिटी कर रही है। आज सब उसकी चर्चा कर रहे हैं, यही बड़ी बात है। वो अपने लिए बहुत अच्छा कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












