Exclusive: पूनम की एडल्ट फिल्म का नाम नशा..
भई पूनम पांडे के चाहने वाले हजारों है... इस बात का ऐलान हमेशा बिकनी गर्ल पूनम पांडे किया करती थीं लेकिन अब लगता है कि उनकी बात में दम है। तभी तो जैसे ही पूनम पांडे ने अपने चाहने वालों से कहा कि वो गेस करें कि उनकी एडल्ट फिल्म का नाम क्या होगा, फालोअर्स जुट गये उनके दिये शब्दों को जोड़ने में। ऐसे ही कुछ पाठकों ने वनइंडिया के कमेंट बॉक्स में पूनम पांडे की आने वाली एडल्ट फिल्म का नाम गेस करके लिखा है।
गौरतलब है कि किंगफिशर बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने बताया है कि उन्होंने एक एडल्ट फिल्म साइन की है। पूनम ने कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म सिर्फ पांच अक्षरों से शुरू होती है पहला अक्षर ए है..दूसरा अक्षर एच है जिसके लिए उन्होंने लिखा है एच फॉर हैबिट यानी कि दर्शक उन्हें अपनी आदत बना लें और तीसरा अक्षर है एस यानी सेक्स और चौथा अक्षर एन फॉर यानी न्यूड और पांचवा अक्षर 'ए' है यानी कि ए फॉर एप्पल? नहीं! अप्लाई ..टू माई बॉडी।पूनम ने आगे लिखा है कि अब तक उन्होंने अपनी फिल्म के पांचो अक्षर ए,एच,एस,एन और ए को पोस्ट कर दिया है अब आप लोगों को बताना है कि उनकी फिल्म का नाम क्या है। फिल्म का शीर्षक पांच अक्षरों से ही शुरू होता है। पूनम ने लिखा है कि अब आप लोग बताइये कि फिल्म का नाम क्या है शान या एहसान? मुझे आपलोगों के जवाब का इंतजार रहेगा। फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना कर रहे हैं यह वो ही अमित सक्सेना हैं जिन्होंने जिस्म 2 का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications
