Exclusive: किसने की हत्या? मर्डर की अपडेट देने से एक्ट्रेस मंजरी फडनीस ने इसलिए किया इंकार?
Manjari Fadnis Dog Updates: अभिनेत्री मंजरी फडनीस के पेट डॉग के साथ जो कुछ भी हुआ वो काफी हैरान करने वाला था। इस बेचारे की लोहे की रॉड से मार मारकर हत्या कर दी गई और इस घटना के बाद वो काफी दुखी हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए रो रोकर उन्होंने इस निर्मम हत्या की जानकारी दी थी। मंजरी ने बताया था कि उसका नाम माइकी था। वो 2019-20 से हमारे सोसायटी का हिस्सा था। वो बहुत प्यारा डॉग था। वो अचानक गायब हो गया और हम सभी ने उन्हें बहुत ढूंढा। इस पूरे मामले के बाद हत्या की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
क्या हत्यारे का पता चल गया है? क्या अपडेट इस केस को लेकर सामने आई है? इसको लेकर जब फिल्मीबीट ने एक्ट्रेस से बात की तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया और इसका कारण भी बताया है।
मंजरी फडनीस ने क्यों नहीं दी कोई अपडेट?
फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बात करते हुए मंजरी फडनीस ने किसी तरह की अपडेट देनें से इंकार किया है। उनका कहना है कि अभी पुलिस छानबीन कर रही है। जब तक पुलिस कोई ठोस बात नहीं बताती या आधिकारिक रूप से कुछ पता नहीं चल जाता है, तब तक वो कुछ नहीं बता सकती हैं। मंजरी ने आगे कहा, जैसे ही इस केस से जुड़ी अपडेट पुलिस के द्वारा बताई जाती है वो वो खुद इसको लेकर खुलासा करेंगी। मंजरी के इस बयान के सामने आने के बाद फैंस भी इंतजार में हैं कि हत्यारा जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
सुप्रीम कोर्ट से की थी गुजारिश
मर्डर का वीडियो साझा करते हुए मंजरी ने सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश की थी और कहा था, ऐसे क्रिमिनल माइंडेड लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। बता दें कि मंजरी के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था और तमाम एनिमल लवर उनके सपोर्ट में आए थे। मंजरी का रहना था कि वो और उनके सोसाइटी वाले इस केस के बाद काफी डरे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
