Exclusive: मनीषा की पहली सर्जरी सफल, फैंस खुश
आज न्यूयार्क से खबर आयी है कि अभिनेत्री मनीषा कोईराला की पहली सर्जरी ठीक-ठाक से हो गयी है और वो पहले से बेहतर है। जिसको सुनने के बाद मनीषा के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गयी है। हलदर से पुनीत, जयपुर से सीमा, दिल्ली से राजेश ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि ब्रेवो मनीषा.. देखा कुछ नहीं हुआ...हमें पूरी उम्मीद है कि तुम ठीक होकर वापस फिर से आ जाओगी। हमें पता है कि गॉड इज ग्रेट। वो इतना कठोर नहीं हो सकता है। ऊपर वाले की मदद तुम्हारे साथ है।
मालूम हो कि मनीषा इस समय ओवेरियन कैंसर की पीड़ा से त्रस्त है जिसके इलाज के लिए वो न्यूयार्क में हैं।उनकी सोमवार को सर्जरी हुई है। उनके साथ उनकी मां और भाई हैं। मनीषा ने खुद अपने रोग के बारे में फेसबुक पर बताया था और कहा था कि मेरे दोस्त मेरे लिए दुआ करो कि मैं सही-सलामत भारत आ सकूं। मनीषा ने ट्विटर पर उनके लिए दुआ करने वालों के प्रति आभार भी जताया था।



Click it and Unblock the Notifications











