Exclusive: लड़कियों की वर्जनिटी पर समाज की सोच, फॉर मोर शॉट्स प्लीज फेम मानवी गागरू ने दिया जवाब
'पीके', 'उजड़ा चमन', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में काम कर चुकी एक्ट्रेस मानवी गागरू से फिल्मीबीट हिंदी ने बातचीत की। टेलिफोनिक बातचीत में एक्ट्रेस ने कई सवालों पर जवाब दिए तो वहीं समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखी। मानवी ने महिलाओं से जुड़े वर्जनिटी, समाज व उनकी स्थिति पर जैसे विषयों पर अपनी राय व्यक्त की।
बता दें जल्द ही मानवी गागरू की ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर फॉर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2 वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। ये महिलाओं पर केंद्रित है। जो कि महिलाओं की इच्छा, पसंद, नपासंद, बेबाक अंदाज को दर्शाती है। इसके पहले सीज़न को खूब पसंद किया गया था। जिसमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, लिसा रे, प्रीतिक बब्बर, मिलिंद सोमण जैसी सितारे लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications