शादी के बाद काश मैं और विक्की एक महीने की छुट्टी ले पाते, Katrina Kaif ने कहा, तुरंत शूटिंग पर जाना मुश्किल था

exclusive-katrina-kaif-talks-about-changing-priorities-after-marriage-with-vicky-kaushal

Recommended Video

Katrina Kaif को photos के लिए Media ने कर दिया परेशान, Beautiful Look में Video Viral | FilmiBeat

कैटरीना कैफ [Katrina Kaif] इन दिनों जोरशोर से अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना ने मीडिया से खास बातचीत की है। जहां उन्होंने फिल्म के साथ साथ विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर भी काफी बातें की हैं और जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताया।

फिल्मीबीट [Filmibeat] के सवाल पर जवाब देते हुए कैटरीना कैफ ने शादी के बाद priorities बदल जाने को लेकर बातें की और कहा, "ऐसा नहीं है कि सिर्फ शादी के बाद प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। बल्कि मुझे लगता है कि जिंदगी में कई बार अलग अलग पड़ाव पर आपकी प्राथमिकता बदलती है। खासकर एक महिला के तौर पर।"

शादी के तुरंत बाद काम के लिए निकलना थोड़ा मुश्किल लगा

कैटरीना आगे कहती हैं, "वैसे मेरी तो अभी अभी ही शादी हुई है (हंसते हुए)। हमारे साथ ऐसा हुआ कि शादी हुई और हम दोनों फिर अपने अपने कामों में लग गए। विक्की इंदौर निकल गए थे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए और मैं उस वक्त श्रीराम राघवन के फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग कर रही थी, विजय सेतुपति के साथ। तो शादी के तुरंत बाद काम के लिए निकलना मुझे थोड़ा मुश्किल लगा। मैं अपने दिमाग में उस वक्त हनीमून पीरियड पर थी.. कि शादी के बाद पहली बार एक दूसरे के साथ रह रहे हैं, एक घर मे रह रहे हैं। वो मेरे लिए बहुत स्पेशल समय था। मैं चाहती थी कि वो समय मैं कुछ और दिनों तक एन्जॉय कर पाती। काश हम दोनों उस वक्त एक महीने की छुट्टी ले पाते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X