Exclusive: 'बकवास चीज है..' भरतनाट्यम पर अनन्या पांडे की ट्रोलिंग को लेकर क्या बोल गए डांस गुरु जावेद जाफरी?

Jaaved Jaaferi Ananya Pandey Bharatnatyam: अनन्या पांडे का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें उनको भरतनाट्यम करते हुए देखा गया था। इसके बाद अभिनेत्री को इतनी बुरी तरह से ट्रोल किया जाएगा उन्होंने खुद ही नहीं सोचा होगा।

Jaaved Jaaferi

भरतनाट्यम एक ऐसा डांस फॉर्म है जिसमें आपके एक्सप्रेशन काम करते हैं और अनन्या पांडे ये सब करने में थोड़ी कम लगीं। इसके बाद हसीना को ऑनलाइन काफी खरी खोटी सुनाई गई थी।

Also Read
Momos Song: ढिंचैक पूजा ने मोमोज सॉन्ग से फिर सुन्न कर दिए कान, लोग बोले- 'फिर आ गई दिन खराब करने'
Momos Song: ढिंचैक पूजा ने मोमोज सॉन्ग से फिर सुन्न कर दिए कान, लोग बोले- 'फिर आ गई दिन खराब करने'

अब एक वीडियो मशहूर डांसर और एक्टर जावेद जाफरी का सामने आया है जो कि अनन्या पांडे की इस डांस कंट्रोवर्सी को लेकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर भी नजर आईं जो कि गीता मां के नाम से जानी जाती हैं। जावेद जाफरी ने इस दौरान अनन्या पांडे को ही सपोर्ट किया है और कुछ ऐसा कहा जो कि आपको जानना चाहिए।

जावेद जाफरी आए अनन्या के सपोर्ट में...

फिल्मीबीट से एक्सक्लुसिव बात करते हुए जावेद जाफरी ने अनन्या की ट्रोलिंग पर कहा, ''अनन्या पांडे आपको ये आकर नहीं बोल रही है कि वो टेक्निकली क्वालीफाइट भरतनाट्यम डांसर है। वो आपको एंटरटेन करने के लिए कुछ कर रही है लेकिन वो नहीं कह रही है कि आप इस चीज पर उसको जज करो कि वो अच्छा कर रही है या नहीं। ये लोगों की तरफ से बिल्कुल बकवास चीज है। आपके हाथ में फोन है आप बच्चन साहब को दे दो गाली।'' लोगों की ट्रोलिंग पर जावेद जाफरी इस तरह से भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस जवाब के दौरान गीता कपूर उनका साथ देती दिख रही हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

जावेद जाफरी के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स उनके लिए कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लेकिन वो फ्यूजन डांस भी बेकार था। लोग अभिनेताओं की आलोचना क्यों नहीं कर सकते? क्या लोगों को अभिनेताओं का हर काम पसंद आना चाहिए?'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि इन लोगों को अब जनता के लिए फिल्में रिलीज़ नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वे नहीं चाहते कि लोग उनकी आलोचना करें।'' एक ने लिखा, ''बेटा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।'' देखिए वीडियो..

Read more about: jaaved jaaferi ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X