Exclusive: शाहरुख खान के पठान विवाद पर हनी सिंह ने दिया रिएक्शन, बायकॉट करने को लेकर कही इतनी बड़ी बात

Honey Singh On Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' विवादों में घिर चुकी है। फिल्म का पहला गाना "बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है।
लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।
इस मुद्दे को लेकर अब तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में फिल्मीबीट से बात करते हुए अब सिंगर हनी सिंह ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है।
एंटरटेनमेंट अपनी जगह है
पठान के गाने को लेकर चल रहे विवाद पर हनी सिंह ने कहा, "ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि ऐसा होता रहा है। मेरे साथ भी हुआ है। मेरे खिलाफ तो मोर्चे निकाले गए हैं, प्रोटेस्ट हुए हैं। बहुत कुछ हुआ है मेरे साथ तो, लेकिन मैंने इस चीज पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। लेकिन हां, किसी की धार्मिर भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। एंटरटेनमेंट अपनी जगह है।"
बायकॉट करने का कोई फायदा नहीं है
सिंगर ने आगे कहा, "मेकर्स ने भी कुछ जान बूझकर कुछ किया नहीं होगा। कोई भी किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। लेकिन हां, एक आर्टिस्ट बहुत मेहनत से कुछ काम करता है तो बायकॉट नहीं करना चाहिए। यदि कुछ बुरा लगा तो बोल देना चाहिए कि बकवास है। फिल्म अच्छी नहीं है तो बोल दो कि घटिया है फिल्म। आर्टिस्ट को बुरा नहीं लगता। लेकिन बायकॉट मत करो। बायकॉट करने का कोई फायदा नहीं है। उससे आर्टिस्ट को पता ही नहीं चलेगा कि उसने गलती की है नहीं।"
[With inputs from Surbhi Ransingh.]


Click it and Unblock the Notifications











