..................... Exclusive: Get well Soon, Pran Saheb said Fans on Facebook | Exclusive: चाहने वालों ने कहा..गेट वेल सून..प्राण जी... - Hindi Filmibeat

Exclusive: चाहने वालों ने कहा..गेट वेल सून..प्राण जी...

जैसे ही खबर आयी कि बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायक प्राण की हालत खराब है और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनके चाहने वाले परेशान हो गये। बैंगलोर की आईटी कंपनी में काम करने वाले 40 साल के सुरेश अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा है कि हम एक और बुरी खबर सुनना नहीं चाहते हैं। भगवान करे कि प्राण साहब पूरी तरह से ठीक हो जायें। .गेट वेल सून..प्राण जी...।

सुरेश अग्रवाल की इस पोस्ट को उनके मित्रों में काफी संख्या में शेयर भी किया है और सभी ने पोस्ट के नीचे लिखा है कि गेट वेल सून..प्राण जी...।

Pran
आपको बता दें कि खबर आयी है कि मशहूर खलनायक प्राण की हालत खराब है उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

हालांकि उनके परिवार वाले तो यही कह रहे हैं कि 92 साल के प्राण की हालत ठीक है लेकिन वो शुक्रवार से अस्पताल में भर्ती है। लेकिन अस्पताल प्रवक्ता के मुताबिक प्राण की हालत ठीक नहीं है। उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। प्राण के साथ इस समय केवल उनके परिवार वाले ही मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X