Exclusive: गेट वेल सून मनीषा...
जैसे ही खबर आयी कि खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोईराला की हालत ठीक नहीं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनके चाहने वालों ने ऊपर से वाले से उनके लिए प्रार्थना शुरू कर दी। दिल्ली की आंचल शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि मुझे अभी-अभी खबर मिली की मनीषा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक नहीं हैं सुनने में आ रहा है कि उन्हें कैंसर है, तो हे भगवान यह बात पूरी तरह से झूठी हो क्योंकि मनीषा बहुत अच्छी कलाकार है। भगवान करे उन्हें कुछ ना हुआ हो, उन्हें जल्दी से ठीक कर दो।
ऐसा ही कुछ लखनऊ के सिद्धार्थ चौधरी ने भी फेसबुक पर लिखा है कि भगवान मनीषा को भला-चंगा कर दो, वो मेरी फेवरट सितारों में से एक रही है। गेट वेल सून मनीषा डियर।
मालूम हो कि ऐसी खबर आयी है कि अभिनेत्री मनीषा कोईराला को बेहोशी की हालत में जसलोक अस्पताल में कल भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा कि मनीषा को कैंसर हो गया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन मनीषा के पारिवारिक लोगों में से किसी ने भी इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वैसे आपको बता दें कि मनीषा को शराब पीने की बुरी आदत है इसलिए वो अक्सर पार्टियों में ज्यादा शराब पीने की वजह से बेहोश हो जाती है। बताया जाता रहा है कि उनके और उनके पति के बीच में बनती नहीं है। दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
बेहद खूबसूरत और संजीदा अभिनेत्री मानी जाने वाली मनीषा 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल थीं। मनीषा ने 1990 में फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। मनीषा ने बॉम्बे, 1942 लव स्टोरी, अग्निसाक्षी, गुप्त, अकेले हम अकेले तुम, दिल से, मन और लज्जा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो रामगोपाल वर्मा की भूत रिटर्न्स में नजर आयी थीं।

Click it and Unblock the Notifications
