Exclusive- फ्लोरा सैनी ने फिर किया घरेलू हिंसा को याद, बोलीं 'मेरे बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया'

Recommended Video
फ्लोरा सैनी इस वक्त चर्चा में हैं और उन्होने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि आपका दिल दहलाने के लिए काफी हैं। इल दौरान वो फिल्मीबीट से विषेश बात कर रहीं थीं। उन्होने खुलासा किया कि किस तरह से उनके पूर्व प्रेमी ने उनको कई तरह से प्रताड़ित किया था। फ्लोरा उस दौरान निर्माता गौरांग दोषी के साथ रिश्ते में थीं। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए का कि, उसे बालों से पकड़कर सड़कों पर घसीटकर ले जाया गया था,
लेकिन जब पुलिस को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड का नाम गौरांग दोषी है तो उसने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। सैनी ने फिल्मीबीट के साथ अपने खराब संबंधों के अपने अनुभव के बारे में बात की और कहा कि वह अब शादी नहीं करना चाहती हैं।
उन्होने कानून को लेकर कहा कि, उनको लेकर किसी ने कुछ काम नहीं किया था। वो एक जानी मानी शख्सियत थी इसलिए उनको लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
अभिनेत्री फ्लोरा ने वैवाहिक बलात्कार के भयानक अपराध पर भी अपनी बात कही, उन्होने कई तरह की बातें करते हुए श्रद्धा वाकर की हत्या और अपने बीच समानता बताई। उनका ये भी कहना था कि ये हादसा किसी के साथ भी सकता है, भले ही वो स्त्री हो या पुरुष।
फ्लोरा ने अपने साथ हुए इस घरेलू हिंसा का खुलासा सबसे पहले 2018 में किया था। अब उन्होने फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए भी कई राज से पर्दे उठाए हैं। फ्लोरा सैनी काफी शानदार अदाकारा हैं और कई फिल्मों में अच्छा काम किया है। फिलहाल इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो काफी जल्दी आने वाला है...


Click it and Unblock the Notifications











