..................... Exclusive: Father sham kaushal reaction on Vicky Kaushal Katrina Kaif engagement rumours says this is not true | Exclusive: कैटरीना कैफ-विकी कौशल की सगाई का सच पिता शाम कौशल ने बताया, कहा- ये सच नहीं है - Hindi Filmibeat

Exclusive: कैटरीना कैफ-विकी कौशल की सगाई का सच पिता शाम कौशल ने बताया, कहा- ये अफवाह है

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई को लेकर लगातार चर्चा जारी है। लेकिन फिल्मीबीट से विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया। जी हां, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरों को एक्टर के परिवार ने नकार दिया है। विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने कहा, ' ये सच नहीं है'। वहीं विकी व कैटरीना के करीबी ने भी इन खबरों को महज अफवाह बताया।

जी हां, विकी कौशल के पिता ने बेटे की सगाई की खबरों को साफ इंकार किया है। फिल्मबीट के एक्सक्लूसिव से साफ हो जाता है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की सगाई नहीं हुई है ये महज अफवाहें हैं। बता दें सोशल मीडिया तेजी से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरों को लेकर चर्चा जारी थी। लेकिन विकी कौशल के परिवार ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Vicky Kaushal

बता दें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो साल से अधिक समय से दोस्त हैं। समय समय पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने ही कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न ही कभी माना है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ औ विकी कौशल दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। विकी कौशल के पास आदित्य धर की अश्वन्थामा और शशांक खेतान की एक फिल्म है। तो वहीं कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस जा रही हैं। विकी और कैटरीना फिलहाल अपने करियर पर फोकस किए नजर आ रहे हैं।

बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई शेरशाह की स्पेशल स्क्रीनिंग में विकी कौशल और कैटरीना कैफ को साथ में देखा गया था। दोनों की तमाम फोटो भी सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X