Exclusive: दिव्या खोसला ने पहले की मुकेश भट्ट की रिकॉर्डिंग लीक, फिर बोलीं- मैं डरने वालों में से नहीं हूं...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अकसर अपनी ब्यूटी और अपने शानदार काम के लिए याद की जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिनों इंटरनेट पर किसी ना किसी वजह से छाई ही रहती हैं। लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं, लेकिन बीते दिन उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई।
बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं दिव्या
अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली दिव्या खोसला ऐसे कई मुद्दों पर दिल खोलकर बात कर चुकी हैं जो उन्हें गलत लगता है। पिछली बार उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को लेकर सवाल उठाए थे। दिव्या खुद थिएटर गई थीं और उन्होंने खाली थिएटर की तस्वीर शेयर कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाए थे, लेकिन अब फिर यह सावी और जिगरा को लेकर अनबन देखी जा रही है और इसी मुद्दे पर उनकी मुकेश भट्ट से भी कहा सुनी हुई है।
मुकेश भट्ट की रिकॉर्डिंग आई सामने
इस बारे में उन्होंने डायरेक्टर मुकेश भट्ट से बातचीत की जिसकी रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह मुकेश भट्ट से पूछती हैं कि सावी और जिगरा के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की ? क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की, ये सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया मैंने ? इसके बाद मुकेश भट्ट ने कहा कि मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की मैं इससे अनजान हूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा ? इससे मेरे और आपके रिश्तों पर फर्क नहीं पड़ेगा। आप किसी की बातों में मत आओ।
मैं हैरान हूं कि मेरे जन्मदिन पर ऐसा हुआ...
वहीं हाल ही में फिल्मीबीट से बातचीत करते हुए दिव्या खोलसा ने अपने दिल की बात कही है। दिव्या खेसला ने बताया कि यह जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। यह सब मेरे जन्मदिन के मौके पर हुआ। लोग अपने बर्थडे पर यही उम्मीद करते हैं कि सब अच्छा होगा बहुत सारी पॉजिटिव विश मिलेंगी, लेकिन जो दूसरे कैंप वालों ने किया उससे मेरा दिल दुखा। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब इतने समय बाद अचानक से सामने आया।
ये लोग किसी का करियर खराब करने में लगे हैं...
दिव्या कहती हैं कि मैं इस तरह के कैंपों के बारे में अच्छे से जानती हूं। मैं ही क्या उनके बारे में हर कोई जानता होगा। दिव्या ने आगे कहा कि जिस दिन एक चतुर नार रिलीज हुआ थी। उसी दिन सुबह निगेटिव कमेंट से मेरा सोशल मीडिया पेज भर गया। मैंने एजेंसी से कॉन्टेक्ट किया। इसके बाद सब अचानक से रुक गया। यह सब प्लान किया गया था। पैसे भी लगाए गए होंगे वो भी किसी का करियर खराब करने के लिए।
मैं डरने वालों में से नहीं हूं...
इसी वजह से ही आज भी आउटसाइडर्स सर्वाइव नहीं कर पाते हैं इंडस्ट्री में। ऐसे माहौल की वजह से, लेकिन मैंने हमेशा ही गलत चीजों के खिलाफ आवाज खड़ी की है। मैं इस तरह की बकवासों ने नहीं फंसने वाली हूं। भगवान ने मुझे प्लेटफॉर्म दिया है। मैं कभी भी सच बोलने से पीछे नहीं हटने वाली हूं। लोग बहुत कोशिश करेंगे मुझे दबाने की, लेकिन मांफ करना मैं डरने वालों में से नहीं हूं।


Click it and Unblock the Notifications











