'गब्बर इज बैक' में चित्रांगदा का हॉट आइटम नंबर
[बॉलीवुड न्यूज] चित्रांगदा सिंह काफी समय सिल्वर स्क्रीन से दूर रही हैं। लिहाजा, 'गब्बर इज बैक' में उनके इस कमबैक को देख उम्मीद है उनके फैंस काफी खुश होंगे। 'गब्बर इज बैक' में एक हॉट आइटम नंबर के साथ चित्रांगदा लोगों तो हैरान करने के लिए तैयार हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में चित्रांगदा एक आइटम नंबर कर रही हैं, जिसके बोल हैं, ''कुंडी मत खड़काओ राजा....''। बहरहाल, चित्रांगदा के लुक को देखकर तो लगता कि यह नंबर काफी चमक धमक से भरपूत होने वाला है। लिहाजा, हो सकता है कि यह काफी पॉपुलर भी हो जाए।
पढ़ें- दिल्ली में टैक्स फ्री होगी 'गब्बर इज बैक'
कृष के निर्देशन में बन रही गब्बर इज बैक 1 मई रिलीज होने वाली है। फिल्म अक्षय कुमार और श्रुति हसन मुख्य किरदारों में हैं। जबकि करीना कपूर भी अक्षय के साथ एक रोमांटिक गाने में नजर आएंगी।
बहरहाल, एक्शन सीन से भरी यह फिल्म तमिल फिल्म रमन्ना की रिमेक है। जबकि तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी यह बन चुकी है। आपको बता दें, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और लोगों ने अक्षय कुमार को एक बार फिर दिल भर कर सराहा है। फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की कहानी है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














