गैंग्स ऑफ वासेपुर ने हमारी दुनिया बदल दी- अब कास्टिंग डायरेक्टर्स को भी इज्जत मिलती है- मुकेश छाबरा
बॉलीवुड की कुछ धमाकेदार फिल्में और उनके शानदार किरदार ऐसे होते हैं जो किस आपके दिल और दिमाग में ऐसे घर कर लेते हैं कि आप खुद को उससे निकाल ही नहीं पाते हैं। ऐसी ही कुछ फिल्मों से हैं.. गैंग्स ऑफ वासेपुर और बजरंगी भाईजान.. इन फिल्मों के किरदारों ने ना सिर्फ आपका मनोरंजन किया बल्कि वो काफी शानदार भी रहीं हैं।लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन किरदारों के पीछे कौन काम करता है।
जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म में कलाकारों को कास्ट करने की और कास्टिंग डायरेक्टर्स की। हाल ही में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कुछ बड़ा खुलासे किए हैं।

उन्होने बताया कि किस तरह से फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की रिलीज के बाद उनकी दुनिया बदल गई और लोगों ने कास्टिंग डायरेक्टर्स को भी सम्मान देना शुरु कर कर दिया।
फिल्मीबीट से बात करते हुए मुकेश ने कहा कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए उनको लगभग सभी नए चेहरों की तलाश थी और एक दुनिया बनानी थी जो कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की दुनिया थी।
उन्होने ऐसे किया और फिल्म आपके सामने हैं। ये फिल्म दो भागों में रिलीज की गई और लगभग फिल्म के हर किरदार फेमस हैं और उनको काम मिल रहा है। मुकेश ने ये भी कहा कि इस फिल्म के बाद उनको लोग काफी तवज्जो देने लगा थे। मुकेश छाबरा इस समय फिल्म 83 को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
फिल्म में हर किरदार को चुनकर लाने वाले मुकेश छाबरा फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मुकेश छाबरा की फिल्मीबीट से बातचीत का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आप भी देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
