Exclusive: अक्षय कुमार के साथ मेरी कोई लड़ाई नहीं है, हम आगे भी साथ काम करेंगे
गुलशन कुमार की बॉयोपिक 'मुगल' लंबे समय से चर्चा में है। अक्षय कुमार के साथ टी-सीरिज से जोरशोर से फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन फिर अचानक ही अक्षय कुमार ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए.. और लोगों के लिए छोड़ गए हज़ारों सवाल। अक्षय कुमार के फिल्म से निकलते ही टी सीरिज के मालिक भूषण कुमार और अक्षय के बीच मनमुटाव की कई अफवाहें भी उड़ीं।
[तो इस वजह से कैटरीना कैफ ने सलमान खान की फिल्म को कहा YES!]
अफवाहें तेज़ तब हो गईं जब 15 अगस्त को ही भूषण कुमार के बैनर तले बनी फिल्म सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड दोनों क्लैश होने को तैयार हो गई।

लिहाजा, हाल ही में जब भूषण कुमार से हमारी मुलाकात हुई तो हमने इन अफवाहों के बीच की सच्चाई पूछी। भूषण कुमार ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा-
इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी अक्षय कुमार जी के साथ बहुत अच्छी दोस्ती है। हमने इतनी सारी फिल्में साथ की हैं। मुगल को लेकर जो भी वजह थी, वह सिर्फ हमारे और उनके बीच की वजह थी, जिस वजह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि अक्षय ने मुगल नहीं की.. इसीलिए आप नाराज़ होकर गोल्ड से सत्यमेव जयते क्लैश कर रहे हैं। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। सत्यमेव जयते 15 अगस्त में एकदम फिट बैठ रही थी इसीलिए हमने यह तारीख चुनी।
अक्षय कुमार के साथ आगे काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा- जरूर करेंगे.. यदि मौका मिले और स्क्रिप्ट की डिमांड हो तो अक्षय कुमार के साथ जल्द ही फिल्म कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications