Pathaan का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे Anurag Kashyap, कहा, 'शाहरुख खान को देखने का अलग ही एक्साइटमेंट है'

exclusive-anurag-kashyap-s-reaction-on-shahrukh-khan-s-pathaan-i-am-very-excited-to-see-him-onscreen

Anurag Kashyap on Pathaan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को देश और दुनिया में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स से यह अंदाजा तो लग ही चुका है कि फिल्म का लेकर फैंस के बीच कितना जबरदस्त क्रेज है। लेकिन बता दें, पठान को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भी एक सेलिब्रेशन हा माहौल है।

भोला के टीजर लॉन्च में जहां अजय देवगन पठान की तारीफ करते दिखे। वहीं, फिल्मीबीट को इंटरव्यू देते हुए फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पठान को लेकर उत्साह जताया है और कहा कि मैं शाहरुख को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

अनुराग कश्यप ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की इच्छा जताते हुए कहा, "पठान को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है। इतने वक्त के बाद उनको (शाहरुख खान) देखेंगे स्क्रीन पर। पर्सनली उनसे मिल चुका हूं, विज्ञापन भी किया है साथ में, लेकिन स्क्रीन पर शाहरुख खान को देखने का अलग ही एक्साइटमेंट है।"

पठान से उन्हें क्या उम्मीदें हैं.. इस पर बात करते हुए अनुराग कहते हैं, "किसी भी फिल्म से हमें उम्मीद कम रखनी चाहिए, ताकि फिल्म देखने का मजा ज्यादा आए। चाहे जितनी भी अच्छी फिल्म हो, उम्मीद हमेशा कम रखो। मैं सिर्फ फिल्म के लिए एक्साइटेड हूं।"

यशराज बैनर तले फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, यह बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X