EXCLUSIVE: सुजॉय घोष की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकते है अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को आपने पिंक में देखा था और दोनो की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में सुजॅाय घोष ने इस बात की जानकारी दी कि अमिताभ बच्चन और तापसी साथ में नजर आने वाले है।
मैं अगले वीक तक इसका ऐलान कर सकता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कहानी के अगले पार्ट की तैयारी भी कर सकते हैं।
बता दें कि एक स्पैनिश फिल्म के राइट्स सुजॉय घोष को मिले है जो जिसका वो हिंदी रीमेक बनाने की सोच रहे है। आपको बता दे कि फिल्म पिंक में आपको अमिताभ बच्चन और तापसी की जोड़ी काफी पसंद आई थी और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का रोल किया था जो कि काम करना बंद कर चुका होता है।

इसके बाद वो लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को देखता है और दोबारा से कोर्ट पहुंच जाता है और लड़कियों को इंसाफ दिलाता है। इसके अलावा बता दें फिल्म कहानी का अगला भाग भी बन सकता है और उसको भी सुजॉय घोष ही बनाएंगे।
बता दें कि सदी के महानायक के नाम से प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन लगातार बेहतरीन फिल्म और बेहतर अभिनय कर रहे है। इस समय अमिताभ बच्चन के हाथ में काफील बड़ी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है जिसकी शूटिंग मे वो इस समय काफी व्यस्त है।
हाल ही मे अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट का ट्रेलर आया था जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आया था। अमिताभ बच्चन अकेले ऐसे सुपरस्टार है जो कि इस उम्र मे भी इतने पसंद किए जाते है।
हालांकि देखना ये है कि फिल्म पिंक की तरह सुजॉय घोष की इस आने वाली फिल्म जिसका ऐलान सुजॉय घोष अगले सप्ताह कर सकते है लोगों को पसंद आती है कि नहीं आती है।
इसके अलावा तापसी पन्नू भी अभिनय के मामले में कई फिल्मों में तारीफे बटोर चुकी है। बता दें कि फिल्म का इंतजार तो सभी को है और देखना ये है सुजॉय घोष किस तरह से दोनो को फैंस के सामने पेश करते है।


Click it and Unblock the Notifications











