Exclusive: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव पर लगा नया आरोप! एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे फिल्म से हटाया गया'
Shivangi Verma on Rajpal Yadav Exclusive interview: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से एक मुसीबत का सामना कर रहे हैं। नौ करोड़ के चेक बाउंस केस में उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, अब उन्हें कुछ रकम अदा करने के बाद अंतरिम बेल मिल गई है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

फिल्मीबीट के साथ एक एक्सक्लुसिव बातचीत में एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने राजपाल यादव के साथ एक फिल्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनसे जब पूछा गया कि कभी उनका सामना राजपाल यादव से हुआ है तो उन्होंने बताया कि काम के सिलसिले में वो उनसे मिली हैं। उन्होंने एक्टर के साथ एक फिल्म साइन की थी, जिसमें वो हीरोइन थीं और राजपाल यादव उनके अपोजिट लीड एक्टर थे।
सभी बातें फाइनल हो चुकी थीं
शिवांगी वर्मा ने बताया कि सब कुछ हो गया था- कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया था... प्रोफेशनल बातचीत हो चुकी थी... शूट मुंबई में नहीं था और बाहर शूट करने जाना था तो उसकी टिकट भी बुक हो चुकी थीं। लेकिन फिर पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उस प्रोजेक्ट को ही बंद करना पड़ा।
वैसी ही फिल्म रिलीज हुई
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म हुई ही नहीं या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया तो इस पर शिवांगी ने कहा कि मेरे हिसाब से तो वो फिल्म हुई ही नहीं लेकिन जो मूवी की स्टोरी थी उसे 60 पर्सेंट चेंज करके राजपाल सर ने किसी और एक्ट्रेस के साथ वैसी ही फिल्म की है। तो मैं मानती हूं कि हो सकता है कि मुझे रिप्लेस किया गया हो। लेकिन मैं अपने दिल को मनाने के लिए यही कहती हूं कि वो प्रोजेक्ट बंद हो गया था।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस रिप्लेसमेंट कहीं ना कहीं राजपाल यादव का हाथ था? तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या हुआ?


Click it and Unblock the Notifications











