एक्सेल एंटरटेनमेंट के 'फुकरे 3' की शूटिंग हुई शुरू, वरुण शर्मा ने सेट से शेयर की झलक
'फुकरे रिटर्न्स' के तीन साल पूरे होने के अवसर पर, निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर 'फुकरे 3' की तीसरी किस्त जल्द शुरू होने की ओर इशारा किया था। अभिनेता वरुण शर्मा ने अब अपने सोशल मीडिया पर, इसकी तीसरी किस्त 'फुकरे 3' फ्लोर पर जाने की घोषणा करते हुए लिखा, "शूरू हो गयी!!!"
जब से घोषणा हुई थी, इसने दर्शकों और विशेष रूप से 'फुकरे' फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी थी। इस लोकप्रिय फिल्म फ्रैंचाइज़ी को बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक्स में से एक माना जाता है जो दर्शकों को एक हंसी का डोज़ देते हुए बहुत बड़ी हिट साबित हुई।

फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, अली फजल, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।
फुकरे एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। जब पहली बार पुलकित सम्राट, वरूण शर्मा और अली फ़ज़ल, फुकरे लड़कों के रूप में दर्शकों के सामने आए तो इस कॉमेडी फिल्म ने हंसी की बौछार कर दी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसके बाद 2017 में फुकरे की टीम एक बार फिर लौटी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











