एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, फरहान अख्तर से जोया अख्तर- सभी ने मनाया जश्न
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा सह-स्थापित प्रमुख प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपनी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' को 20 साल पूरे कर लिए हैं, जिसके साथ उन्होंने इंडस्ट्री में प्रोडक्शन हाउस का सफ़र शुरू किया था और कुछ उल्लेखनीय व प्रशंसनीय की शुरुआत को चिन्हित किया था।
20 साल से निर्माण करते हुए और दिल को छू लेने वाली कहानियां बनाने और उद्योग में बैंकेबल प्रतिभा देने तक, एक्सेल एंटरटेनमेंट की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है जैसी फिल्मों के साथ हमारा मनोरंजन करने से लेकर रईस, गली बॉय जैसी अंडरडॉग स्टोरीज़ व मिर्जापुर और इनसाइड एज जैसी वेब-सीरीज तक, सह-संस्थापक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने हमेशा कंटेंट संचालित के साथ बार को ऊंचा स्थापित किया है। ऐसी कहानियां जो न केवल हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती हैं, बल्कि ऐसी फिल्में जो हमारे दिलों को पिघला देती हैं।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर हमारी सभी पसंदीदा कहानियों की एक क्लिप साझा की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज हमने 20साल इस जर्नी के साथ पूरे कर लिए हैं। जहां हमने ढेर सारी स्टोरी और यादों को देखा। आज भी ऐसा महसूस होता है कि अभी शुरुआत की है। हम सभी बहुत बहुत आपके प्यार और सपोर्ट के अभारी हैं। इस यात्रा के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।
फरहान अख्तर ने शेयर किया,"20 Years Of Excel, सभी ने सोचा था कि दिल चाहता है बनाते हैं। जिंदगी का शुक्रिया जिसने कई योजनाएं दी। थैंक्यू एक्टर, राइटर, डायरेक्टर, टेक्नीशियंस, लिरिक्स्ट और अन्य रचनात्मक टी। जिन्होंने इस यात्रा को खूबसूरत बनाया। इनके बिना ये जर्नी कभी पूरी नहीं होती। इसके अलावा कुछ भी दर्शकों के प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता। सभी का शुक्रिया। 2 दशक बाद अब मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। आओ उड़ें।
जोया अख्तर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, दिल को छू लेने वाली कहानियां सुनाने के जुनून के लिए, आज इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने वाले एक्सेल एंटरटेनमेंट को ढ़ेर सारी बधाई!


Click it and Unblock the Notifications











