सुशांत मौत केस में अब अंडरवर्ल्ड का लिंक? रॉ के पूर्व अधिकारी का सनसनीखेज बयान
सुशांत सिहं राजपूत केस में लगातार नए नए खुलासे व दावे किए जा रहे हैं। अब इस मामले में रॉ के पूर्व अधिकारी का सनसनीखेज बयान सामने आया है। रिचर्स एंड एनालिसिस विंग के पूर्व एजेंट एन के सूद ने सुशांत केस में दावा किया कि इसमें अंडरवर्ल्ड का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये अपराधी बहुत सफाई के अपना काम करते हैं। इसीलिए इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नौकरों व स्टाफ की भूमिका पर भी शक जताया। उन्होंने कहा कि इनसके जरिए इस घटना को अंजाम दिया गया हो। ये भी संभव है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई इस केस की कमान संभालेगी। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में तमाम बड़े अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने इससे पहले बड़े बड़े मामलों की जांच की है। विजय माल्या, कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड से लेकर कई हाई प्रोफाइल केस को हैंडल कर चुके अधिकारी सुशांत केस को हैंडल कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











